WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Warehouse Open On Dry-Day : ड्राय-डे के दिन शराब दुकानें बंद तो वेयर हाउस क्यों खुले! 

1793

छोटू शास्त्री की खास खबर.                                                                                                                           Dhar : आबकारी विभाग ने एक आदेश निकाला, जिसमें बताया गया कि ड्राय-डे के दिन देशी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी, पर वेयर हाउस से देशी और विदेशी शराब की सप्लाय जारी रहेगी। जब चुनाव के कारण सरकार ने दुकानें बंद की है, तो वेयर हाउस खोलने का क्या औचित्य है, यह समझ से परे है। शराब कारोबार से जुड़े लोगों का भी कहना  है कि आबकारी विभाग ने संभवतः पहली बार इस तरह का कोई फैसला किया है।

आबकारी विभाग ने ऐसा आदेश निकाला, जिसके पीछे कोई चुनाव से जुड़ा कोई राजनीतिक मंतव्य हो या नहीं, पर शंका की सुई उस तरफ ठहरती जरूर है। इस आदेश को देखने के बाद स्पष्ट होता है कि आबकारी विभाग ने सरकार को अकारण कटघरे में खड़ा कर दिया। इस आदेश के मुताबिक, ड्राय-डे के दिन शराब की दुकानें बंद होने के बावजूद वेयर हाउस खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। कारण यह बताया गया कि सरकार की आय प्रभावित न हो, इसलिए वेयर हाउस खोले जाएंगे। जब शराब की बिक्री रोकने के लिए दुकानें बंद रहेंगी, तो वेयर हाउस क्यों चालू रहेंगे और सप्लाय की जाने वाली शराब कहां जाएगी!

वेयर हाउस से ही दुकानों को शराब की सप्लाय की जाती है। जब दुकानें बंद रहेंगी तो सप्लाय कहां होगी और क्यों की जाएगी! वेयर हाउस का कोई विकल्प नहीं है! जब भी शराब दुकानों को जरुरत होगी, वेयर हाउस से ही सप्लाय होगी, फिर क्या कारण है कि ड्राय-डे के दिन वेयर हाउस खोलने का आदेश निकाला गया!                                                                    IMG 20220625 154443

आज शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान का पहला चरण शुरू हो गया। आज ड्राय-डे घोषित है, ऐसे में वेयर हाउस के दरवाजे खोलकर आबकारी विभाग ने नए विवाद को जन्म दे दिया। इसके पीछे आबकारी विभाग की मंशा पर उंगलिया उठने लगी है। यह आबकारी विभाग की कोई गलती है या इसके पीछे कोई और कारण है जो अभी सामने नहीं आ रहा।