WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Raid: महिला पटवारी 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!

3907
WhatsApp Image 2023 12 12 At 18.40.21

Lokayukt Raid: महिला पटवारी 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!

Ratlam : लोकायुक्त पुलिस ने जिले के आलोट में पदस्थ एक महिला पटवारी को एक व्यक्ति से भूमि के नामांतरण के लिए 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

लोकायुक्त उज्जैन से मिली जानकारी के अनुसार आलोट के ग्राम आनन्दगढ निवासी किसान भारत सिंह चौहान को अपनी भूमि का नामांतरण करवाना था। इसके लिए उनसे तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। आलोट के पटवारी हल्का न.27 में पदस्थ महिला पटवारी प्रियंका सोनी ने नामांतरण के लिए भारत सिंह से 8 हजार रुपए रिश्वत देने की मांग की। आवेदक ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा से की थी।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजना बनाई और भारत सिंह को विशेष रसायन लगे रिश्वत के नोट लेकर प्रियंका सोनी को देने भेजा।

प्रियंका सोनी ने आवेदक भारत सिंह को आलोट के कारगिल चौराहे पर बुलाया था। लोकायुक्त पुलिस के ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक डा. बसन्त श्रीवास्तव ने पूर्व योजनानुसार भारत सिंह को रिश्वत की रकम लेकर कारगिल चौराहे पर भेजा। जैसे ही भारत सिंह ने भ्रष्ट महिला पटवारी को रिश्वत की रकम सौंपी, लोकायुक्त पुलिस दल ने भ्रष्ट पटवारी को पकड लिया। महिला पटवारी के हाथ विशेष रसायन से धुलवाए जाने पर उसके हाथ कलर से रंग गए।

लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट पटवारी प्रियंका सोनी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया हैं।

कार्यवाही में निरीक्षक बसन्त श्रीवास्तव, विशाल रेश्मिया, इसरार, महेंद्र जाटवा, संजय पटेल, और 02 महिला आरक्षक शामिल थे।