WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से ठंड की लहर, MP में क्रिसमस तक रहेगा बादलों का साया, बारिश की संभावनाएं बढ़ेगी

2979
Weather Update

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से ठंड की लहर, MP में क्रिसमस तक रहेगा बादलों का साया, बारिश की संभावनाएं बढ़ेगी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत की पश्चिम दिशा में साउथ अफ्रीका से उठे बादलों का सर्पाकार रैला अब भारत के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भाग में अपना असर तेज हवाओं और बादलों के साथ बताने वाला है।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कल भी हुई थी और कल भी होने की संभावना है कश्मीर में न्यूनतम पर- 6 डिग्री तक जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और आंशिक रूप से गुजरात तक दिखाई देगा। ये बादल मध्य प्रदेश से नीचे छत्तीसगढ़ तक पहुंचकर दक्षिणी बादलों के संग नीचे उतर रहे हैं। इससे दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना है। क्योंकि दक्षिण के पूर्व और पश्चिमी समुद्री हिस्से में बादलों का जखीरा अब भी कायम है।

Also Read: Big Statement Of Shivraj Singh Chouhan: कुछ मांगने से बेहतर मरना पसंद करूंगा! 

मध्य प्रदेश में ठंड का असर शुरू हो चुका है ग्वालियर इस समय दिल्ली के समान ठंडा है, असर भोपाल में भी है और उसके बाद इंदौर आदि इलाकों में है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा तेजी से गिरेगा बाद में अधिकतम भी। क्रिसमस तक बारिश की संभावना बन रही हैं।