WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Big Action: भीकनगांव में सहायक राजस्व निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

445
WhatsApp Image 2026 04 17 At 20.20.21

Lokayukt Big Action: भीकनगांव में सहायक राजस्व निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि इस कार्रवाई में आरोपी मयंक जैन (34), सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर परिषद भीकनगांव को आवेदक से रिश्वत लेते पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता सिराज पठान (35), निवासी वार्ड क्रमांक 06, हनुमान मंदिर क्षेत्र, कसाई मोहल्ला, भीकनगांव ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी।टी शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी आयशा पठान को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था, जिसकी पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये पूर्व में मिल चुके थे।

आरोप है कि दूसरी किश्त 1 लाख रुपये जारी कराने के एवज में आरोपी अधिकारी द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

SP ने बताया कि शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर 17 अप्रैल को ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी।