WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: राजगढ़ की CMHO डा. शोभा पटेल 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

659
WhatsApp Image 2026 04 17 At 20.17.05

Lokayukt Trap: राजगढ़ की CMHO डा. शोभा पटेल 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजगढ़: राजगढ़ की मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शोभा पटेल को लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में लोकायुक्त प्रीत भोपाल के एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि आवेदक हरिओम अहिरवाल राजगढ़ में सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से सोनोग्राफी सेंटर संचालित करते हैं। आवेदक अपने सेंटर पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से डॉ आकर्ष तनेजा का नाम जुड़वाना चाहता था। इस कार्य के अप्रूवल के लिए जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पदस्थ CMHO डॉ शोभा पटेल के द्वारा आवेदक से 50000 रूपये की रिश्वत मांगी गयी। आरोपिया के द्वारा आवेदक से दिनांक 11.4.2026 को 10000 रूपये, दिनांक 15.4.2026 को 20000 रूपये रिश्वत के रूप में ले लिए गए और बाकी के 20000 रूपये देने के बाद ही डॉ के अप्रूवल को देने का कहा।

आवेदक हरिओम अहिरवाल के द्वारा CMHO के द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल श्री दुर्गेश राठौर से की गयी। उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया।

सत्यापन पश्चात ट्रैप टीम का गठन किया। ट्रैप टीम द्वारा आज दिनांक को कार्यवाही करते हुए CMHO राजगढ़ डॉ शोभा पटेल को उनके जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सरकारी आवास पर आवेदक से 20000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रैप दल सदस्य- उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक आशीष भट्टाचार्य, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक मोनिका पाण्डेय, प्रधान आरक्षक नेहा परदेसी, मुकेश पटेल, आरक्षक मनमोहन साहू, यशवंत पटेल, रविंद्र शर्मा।