WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Action of Lokayukta in Khargone: पंचायत सचिव व सरपंच पति 8 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े

198

Big Action of Lokayukta in Khargone: पंचायत सचिव व सरपंच पति 8 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े

खरगोन: लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत भोमवाड़ा के सचिव जितेन्द्र सिंह पंवार और सरपंच पति चिंताराम भोमारे को रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया।

आवेदिका कविता यादव (35), निवासी ग्राम भोगवाड़ा, को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.25 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, जो चार किश्तों में मिलने थे। उन्हें पहली किश्त 25 हजार रुपये नवंबर 2025 में तथा दूसरी किश्त 40 हजार रुपये मार्च 2026 में प्राप्त हो चुकी थी।

आरोप है कि तीसरी व चौथी किश्त (कुल 65 हजार रुपये) जारी करने के एवज में आरोपियों ने 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को दी गई, जिसके सत्यापन के बाद ट्रैप दल गठित किया गया।

कार्रवाई के दौरान चिंताराम भोमारे को, सचिव पंवार की मौजूदगी में, 8 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 एवं बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।