WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मंदसौर राजमार्ग पर हुआ चक्का जाम – एनएसआईयू ने प्रदर्शन और नारेबाजी की – पुलिस टीम ने हटाया 

कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर के लिए हुए एकत्र 

206

मंदसौर राजमार्ग पर हुआ चक्का जाम – एनएसआईयू ने प्रदर्शन और नारेबाजी की – पुलिस टीम ने हटाया 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मन्दसौर । मंगलवार को एक घटनाक्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र नेताओं संगठन पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल प्रो ज्योति स्वरूप दुबे पर पुलिस कार्यवाही की मांग की ।

एनएसआईयू एवं अन्य ने वाय डी नगर पुलिस थाने के बाहर चक्का जाम भी किया जिसे बाद में पुलिस ने बलपूर्वक हटाया ।

नारेबाजी प्रदर्शन के बीच मंदसौर विधायक विपिन जैन पुलिस थाने पहुंचे और थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय से बात कर दिव्यांग शासकीय कर्मचारी के साथ प्रिंसीपल के दुर्व्यवहार, प्रताड़ना और जातिसूचक शब्दों प्रयोग करने पर एफआईआर दर्ज की जाए । प्रार्थी ने 8 मई को आवेदन पुलिस को दिया तीन दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई और एफआईआर दर्ज नहीं की गई है ।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिव्यांग परेश बारवाल ने उसके साथ मारपीट करने जातिसूचक शब्दों प्रयोग दुर्व्यवहार की शिकायत की है । पुलिस थाने में आवेदन दिया गया है । मौके पर कॉलेज कर्मचारी की माता उपस्थित रही ओर कहा कि उसके लड़के को जान का खतरा हो सकता है ऐसे में मेडिकल लिव पर रखा है । पुलिस सुरक्षा दे और प्रिंसिपल पर कार्यवाही करे ।

 

NSUI अध्यक्ष ऋतिक पटेल एवं अन्य छात्र नेताओं कांग्रेस पार्टी नेताओं से पुलिस की झड़प हुई और सड़क मार्ग से हटाया गया ।

 

पुलिस थाने में प्रभारी शिवांशु मालवीय के अनुसार शिकायती आवेदन पत्र दिया है जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का बताया है ।

विधायक श्री विपिन जैन ने शीघ्र जांच कर कार्यवाही करने और मामला दर्ज़ करने हेतु कहा है कि अन्याय नहीं हो शीघ्र कार्यवाही करें ।

प्राप्त जानकारी अनुसार महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा परेश बारवाल को लाइब्रेरी पुस्तकालय से भौतिकी विभाग में स्थानांतरित किया गया पर वहां जाकर कार्य नहीं किए जाने की शिकायत मिली तो कार्य करने दायित्व के निर्देश दिए गए उसके बाद मनमर्ज़ी से आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है अब जांच के बाद पता चलेगा ।