WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रीवा कलेक्टर सूर्यवंशी की संवेदनशीलता: वृद्ध को जनसुनवाई में दिलवाया हियरिंग एड और सुनी उसकी समस्या

287

रीवा कलेक्टर सूर्यवंशी की संवेदनशीलता: वृद्ध को जनसुनवाई में दिलवाया हियरिंग एड और सुनी उसकी समस्या

रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की जनसुनवाई में उस वक्त भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब त्योंथर तहसील के रायपुर गांव से पहुंचे 85 वर्षीय रामशिरोमणि मिश्रा अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

बुजुर्ग को सुनाई नहीं दे रहा था। जैसे ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को हियरिंग एड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कुछ ही देर में बुजुर्ग को हियरिंग एड लगाया गया। सुनने की क्षमता वापस मिलते ही रामशिरोमणि मिश्रा ने अपनी जमीन से जुड़ी समस्या कलेक्टर को बताई।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्योंथर तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बुजुर्ग के घर पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान करें।

कलेक्टर के इस संवेदनशील व्यवहार से वृद्ध भावुक हो गए और कार्यालय में ही कलेक्टर के जयकारे लगाने लगे।

अब यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।