WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mauganj Inhuman Incidence: CM डॉ यादव ने मऊगंज की घटना के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, DGP को घटनास्थल पर भेजा 

1035
CM Mohan Yadav's VC

Mauganj Inhuman Incidence: CM डॉ यादव ने मऊगंज की घटना के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, DGP को घटनास्थल पर भेजा 

 

भोपाल: Mauganj Incidence: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मऊगंज की अमानवीय घटना के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए हैं। CM ने डीजी पुलिस को मौके पर पहुंचकर पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया है।

CM डॉ मोहन यादव द्वारा X पोस्ट कर बताया कि मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में दो गुटों के आपसी विवाद की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले में हमारी पुलिस के एक एएसआई श्री रामचरण गौतम की जवाबी कार्रवाई में दुःखद मृत्यु हुई है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना में अन्य घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए रीवा चिकित्सालय भेजा गया है।


CM’s Big Announcement: MP में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 8500 पदों की शीघ्र होगी भर्ती


घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में धारा 163 लागू कर डीआईजी रीवा, एसपी मऊगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। एडीजी रीवा जोन मौके पर पहुंच रहे हैं, साथ ही मैंने डीजी पुलिस को मौके पर पहुंचकर पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की अमानवीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।