WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mayor’s Kite Flying : महापौर ने कबड्डी खेली, पर रस्साकशी टीम खिंचाई!

दशहरा मैदान में 'मित्र पतंग महोत्सव' में संक्रांति पर कई परंपरागत खेल!

1158
WhatsApp Image 2023 01 15 At 6.16.34 PM

Mayor’s Kite Flying : महापौर ने कबड्डी खेली, पर रस्साकशी टीम खिंचाई!

Indore : इस बार संक्रांति का बेहद त्यौहार से मना। कोरोनाकाल के बाद इस बार पतंगबाजी का जबरदस्त जोश रहा। दशहरा मैदान पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी ‘मित्र पतंग महोत्सव’ में पतंगबाजी की और पेंच लड़ाए। इसके साथ ही कबड्‌डी भी खेली। लेकिन, रस्साकशी में उनकी टीम हार गई।

सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव मैदान में पहुंचे और लोगों को संक्रांति की बधाई दी। इसे मौके पर उन्होंने पतंगबाजी और पेंच लड़ाए। उनके साथ एमआईसी सदस्य भी थे। इन सभी ने कबड्‌डी भी खेली। इसके साथ ही पारम्परिक खेल भी खेले। रविवार सुबह से ही बच्चों-युवाओं द्वारा जमकर पतंगबाजी की जा रही है। इस बार संक्रांति दो दिनों की है इसके चलते युवाओं में पतंगबाजी को लेकर बहुत उत्साह है।

दशहरा मैदान पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पतंगबाजी की और पेंच लड़ाए। दशहरा मैदान में ‘मित्र पतंग महोत्सव’ का आयोजन शुरू हुआ। महापौर के निर्देशन में इस आयोजन में पतंग महोत्सव (स्वदेशी धागे से) के साथ ही विभिन्न परम्परागत खेलों का भी आयोजन किया गया। खाने-पीने के सशुल्क स्टाॅल्स भी लगाए गए हैं। महापौर के साथ एमआईसी सदस्य भी थे। इन सभी ने कबड्‌डी भी खेली।

मैदान में गिल्ली-डंडा, सितोलिया, रस्सा खेंच, कबड्डी, नींबूू रेस, रस्सी कूद, रुमाल झपट्टा, चेयर रेस आदि खेल भी खेले जाएंगे। महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम का आयोजन भी रखा गया है। इस कार्यक्रम में अन्य आकर्षक खेलों के साथ ही सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। खाने-पीने के सशुल्क स्टाॅल्स भी लगाए गए हैं।