WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Winter Shine : संक्रांति पर सर्दी चमकी, बर्फीली हवा से शहर ठिठुरा!

पारा गिरा, बर्फीली हवा से रात में ठंड बढ़ने का अनुमान

825
WhatsApp Image 2023 01 15 At 6.02.44 PM 696x334

Winter Shine : संक्रांति पर सर्दी चमकी, बर्फीली हवा से शहर ठिठुरा!

Indore : जनवरी महीने में सर्दी फिर लौट। तीन दिन बाद शहर फिर सर्दी की गिरफ्त में आ गया। पिछले दिनों जनवरी माह में ही दिन का पारा 6 डिग्री लुढ़का था, फिर इजाफा हुआ था। लेकिन अभी हिमालय की बर्फीली हवाओं का रुख इंदौर, मालवा-निमाड़ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हुआ।

इससे इंदौर में अब दिन का तापमान 5 डिग्री कम है। इससे दिन में फिर बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया है। रात का पारा भी अभी सामान्य से 2 डिग्री कम है जिससे रात को भी सर्दी बढ़ी है। रविवार को मकर संक्रांति पर भी ठंडी हवाओं का जोर रहा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम था।

रविवार सुबह हल्का कोहरा था तथा दृश्यता 5 किमी की थी। जबकि, हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा थी। मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। शहर में रात का पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। अभी उत्तर भारत में 3 दिन पहले पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ वहां से गुजर चुका है। इस कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार शनिवार काे बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहां बर्फ पिघलने के बाद बर्फीली हवा का रुख मप्र में हो गया है। अभी हवा का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है जिससे ठिठुरन बढ़ी है। ऐसी स्थिति तीन-चार दिन रहेगी।