WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MLA Cracks Down on Fake Clinic: झोलाछाप फर्जी डॉक्टर की नाक में नकेल, फर्जी क्लीनिक सील!

827
WhatsApp Image 2026 05 06 At 17.23.12

MLA Cracks Down on Fake Clinic: झोलाछाप फर्जी डॉक्टर की नाक में नकेल, फर्जी क्लीनिक सील!

ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन भी मिली खराब!

Ratlam : फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों की नाक में नकेल कसने क्षेत्रिय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कमर कस ली है और ऐसे फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक पर तहकिकात करने एक मरीज के रूप में एक क्लिनिक पर पहुंचे थे जहां उन्होंने ब्ल्ड प्रेशर जांच करने का कहा तो डॉक्टर के पास उपलब्ध मशीन खराब पड़ी थी।

बता दें कि जिले के आदिवासी अंचल सैलाना के ग्राम बेडदा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जांच के दौरान उन्हें पता चला था कि क्लीनिक में 1 महिला का मेरीकॉम का उपचार भी किया जा रहा था।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 17.23.13

विधायक को संदेह होने पर उन्होंने क्लीनिक संचालक से NOC और लाइसेंस की मांग की और उसका निरीक्षण करने पर पता चला कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस किसी अन्य स्थान अडवानीया गांव के नाम पर लिया हुआ था। जबकि संचालन बेडदा में किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक डोडियार ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी थी।

मौके पर बेडदा अस्पताल के डॉक्टर जोशी और पुलिस टीम पहुंची थी जहां संयुक्त कार्रवाई में क्लीनिक को फर्जी पाए जाने पर सील कर दिया गया था और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मीडियावाला को बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में हाई डोज दवाएं देने वाले और अयोग्य चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी और उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। इस दौरान कुछ ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टर का समर्थन करते नजर आए, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। बता दें कि झोलाछाप डॉक्टर का नाम धन्नालाल डोडिया है जो नामली का निवासी होकर लंबे समय से क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के क्लीनिक संचालित कर रहा था।

कारवाई में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा भी मौजूद थे!

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, विधायक कमलेश्वर!-