WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रोटरी ग्लोबल ग्रांट से 7 डायलिसिस मशीनों का महावीर स्वास्थ्य केंद्र, दलौदा में हुआ लोकार्पण

318
WhatsApp Image 2026 05 06 At 17.32.47

रोटरी ग्लोबल ग्रांट से 7 डायलिसिस मशीनों का महावीर स्वास्थ्य केंद्र, दलौदा में हुआ लोकार्पण

संतों और जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। रोटरी क्लब के माध्यम से रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल ग्रांट के अंतर्गत 60 लाख रू. की लागत से 7 डायलिसिस मशीनों का बुधवार को महावीर स्वास्थ्य केंद्र, दलौदा में विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर उपाध्याय प्रवर गौतम मुनि, प्रवर्तक विजय मुनि, उप प्रवर्तक अरुण मुनि एवं साध्वी श्री कुमुदलता श्रीजी सहित साधु-संतों का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 17.33.15

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर एवं मंदसौर विधायक विपिन जैन उपस्थित रहे। वहीं सम्मानित अतिथियों में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गजेंद्र सिंह नारंग, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन डफरिया एवं असिस्टेंट गवर्नर संजय गोठी शामिल रहे।

कार्यक्रम में डायलिसिस मशीनों के दानदाता परिवारों श्री आनंदीलाल-कोमलसिंह दुग्गड परिवार (मंदसौर), श्री राजीव चौधरी परिवार (इंदौर) एवं श्री राजेंद्र डाकोलिया परिवार (इंदौर) का रोटरी क्लब द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही महावीर स्वास्थ्य केंद्र दलौदा के अध्यक्ष रमेश भंडारी एवं महामंत्री राजेश संचेती, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ दलोदा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जैन व वर्तमान अध्यक्ष अशोक मोगरा का भी बहुमान किया गया।

अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 द्वारा ग्लोबल ग्रांट के अंतर्गत 51 डायलिसिस मशीन लगाने की योजना थी, किंतु पूज्य संतों की प्रेरणा से इसे बढ़ाकर 56 मशीन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अब तक 41 मशीनें स्थापित हो चुकी हैं, जबकि शेष 15 मशीनें शीघ्र स्थापित की जाएंगी।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 17.33.17

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इस जनसेवा प्रकल्प के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक विपिन जैन ने कहा कि दलौदा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होना मंदसौर जिले ही नहीं आसपास के अंचल के मरीजों के लिए वरदान सिद्ध होगा।

महावीर स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष रमेश भंडारी ने बताया कि पूर्व में केंद्र पर 5 डायलिसिस मशीनें संचालित थीं, जिनमें 7 नई मशीन जुड़ने से अब कुल 12 मशीनों के माध्यम से अधिक मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा तथा प्रतीक्षा अवधि भी समाप्त होगी।

प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं महामंत्री राजेश संचेती ने जानकारी दी कि केंद्र पर मात्र 300 रू. में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है, वहीं आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत मरीजों को यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती है।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 17.33.17 1

स्वागत उद्बोधन देते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी ने बताया कि मंदसौर रोटरी क्लब लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और रोटरी ग्लोबल ग्रांट के माध्यम से मंदसौर में सर्व जनहित गुरु गौतम सेवा संस्थान पर श्री रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल की स्मृति में श्री प्रदीप गनेड़ीवाल परिवार के सौजन्य से तकरीबन 42 लाख रुपए लागत की अत्याधुनिक कार्डियक एम्बुलेंस भी जल्द ही जनसेवा हेतु समर्पित की जाएगी।

श्री सोनी ने बताया कि मंदसौर क्षेत्र में रोटरी क्लब द्वारा रचनात्मक कार्यों और सेवा क्षेत्र में समर्पित होकर पांच दशकों से काम किया जा रहा है।

रोटरी मण्डल 3040 के असिस्टेंट गवर्नर संजय गोठी ने बताया कि हाल ही में महावीर स्वास्थ्य केंद्र दलौदा में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह का आगमन हुआ और केन्द्र की डायलिसिस मशीन सुविधा का अवलोकन कर इस सेवा प्रकल्प की सराहना की। अब मशीनें पर्याप्त उपलब्ध हैं गंभीर मरीजों को सुविधा होगी।

कार्यक्रम के पूर्व गुरु भगवंत के प्रवचन का लाभ भी उपस्थित जनसमुदाय ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्षगण शांतिलाल भंडारी, प्रहलाद काबरा, प्रमोद कीमती, कनक पंचोली, राधेश्याम झंवर, अशोक उकावत, राजेश सिंघवी, शरद गांधी, कमलेश कुमावत, प्रवीण उकावत, पवन पोरवाल, सुरेंद्र जैन योगगुरु, रोटरी सदस्य अनिल चौधरी, मोहन माहेश्वरी, सुरेश जैन, विजय जैन, रितेश भगत, विवेक जैन, रोहित छाबड़ा, अभय सोमानी, मनोज सांखला, आयुष सोनी, अरिहंत भंडारी, प्रदीप श्रीवास्तव, दिलीप गर्ग, डॉ अभिजीत जैन, शैलेंद्र भंडारी, सौरभ बाकलीवाल, जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, विजय मेहता, संजय मुरड़िया, मनोहर नाहटा, मनीष मारू, डॉ. योगेंद्र कोठारी, दीपक जैन, मुकेश जैन, नरेंद्र भंडारी, डॉ सुरेंद्र जैन, ऋषभ भंडारी, नानालाल जैन, अनिल खटोड, आनंद जैन, प्रकाश जैन, शिशिर पटवा, अजय रातड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब मंदसौर के सचिव कपिल भंडारी ने किया, जबकि आभार वैभव दुग्गड ने व्यक्त किया।