WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

MLA मैथिली ठाकुर ने अंबानी के घर गाया भजन, जमीन पर बैठ बहू-बेटी संग कृष्ण भक्ति में डूबी नीता अंबानी!

452

MLA मैथिली ठाकुर ने अंबानी के घर गाया भजन, जमीन पर बैठ बहू-बेटी संग कृष्ण भक्ति में डूबी नीता अंबानी!

अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो आने का सिलसिला अभी भी जारी है। अब भजन संध्या की तस्वीरें सामने आईं, जहां पूरा परिवार बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर के भजन को सुनकर भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब गया। यही नहीं सबका देसी अवतार भी शानदार लगा। जहां नीता अंबानी साड़ी पहन हीरे- रूबी में सजीं, तो बेटी और बहुओं का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला।

इसके अलावा बर्थडे बॉय अनंत भी पापा के साथ कुर्ता पहनकर ट्विनिंग कर गए। ऐसे में पूरे परिवार का ही ट्रेडिशनल अवतार दिल जीत गया, तो 25 साल की विधायक मैडम और लोक गायिका मैथिली का भी साड़ी में अंदाज बढ़िया लगा। ऐसे में चलिए सभी के लुक्स पर नजर डालते हैं।

सबसे पहले नीता अंबानी के साड़ी लुक की बात करते हैं, जो उन्हें एलिगेंट और रॉयल फील दे रहा है। रेड कलर की सिल्क साड़ी के बॉर्डर को सुनहरी जरी से सजाया है, तो साथ में उन्होंने बॉर्डर से मैचिंग काम वाला ब्लाउज पहना। जिसे राउंड नेक के साथ हाफ स्लीव्स दी, तो ओपन पल्लू के साथ साड़ी को नीट एंड क्लीन तरीके से ड्रेप करके इसे क्लासी टच दिया।

रेड साड़ी में शाही लगा नीता अंबानी का अंदाज