WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Modi के मंत्री ने देवदूत की तरह Flight में सहयोगी यात्री की जान बचाई, मोदी ने तारीफ़ की

1905
WhatsApp Image 2021 11 17 At 8.23.49 AM 1

Newdelhi: केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत खराब होने पर उसे प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सहयोगी के सेवाभाव की जमकर सराहना की।पेश से डॉक्टर भागवत कराड ने मुश्किल की इस घड़ी में अपने डॉक्टरी पेशे के कर्तव्य को नहीं भुलाया। यह घटना सोमवार की है, जब दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उनके द्वारा पीड़ित शख्स को तुरंत इलाज देने के कारण लोग उनकी प्रशंसा कर रहे थे। डॉक्टर कराड एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं।

डॉ भागवत किसानराव कराड एक सर्जन और भारतीय जनता पार्टी से संबंधित राजनीतिज्ञ हैं। वे महाराष्ट्र से राज्य सभा के सदस्य हैं। वे दो बार औरंगाबाद के मेयर रह चुके हैं। वे औरंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के एक संगठनात्मक व्यक्ति हैं।

दिल्ली से मुंबई जा रहे थे भागवत कराड
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड मंगलवार तड़के इंडिगो की फ्लाइट 6E-171 से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। इस बीच उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद उनकी पीछे की सीट पर बैठे एक यात्री को अचानक बेचैनी होने लगी और वह अचानक सीट से गिर पड़ा। अचानक उड़ान में अलार्म बज उठा क्योंकि अधिकांश अन्य यात्री सो रहे थे। केबिन क्रू ने तुरंत फ्लाइट में किसी डॉक्टर को बुलाया, लेकिन इससे पहले डॉक्टर भागवत कराड अपनी सीट से उठे और यात्री की मदद के लिए पहुंच गए । जब फ्लाइट सुबह लगभग 3:20 बजे मुंबई में उतरी तो यात्री को आगे के इलाज के लिए ले जाया गया ।

भागवत कराड ने फेसबुक पोस्ट पर साझा किया अनुभव
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड के कार्यालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि विमान में यात्री को ब्लड प्रेशर की वजह से चक्कर महसूस हुआ। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री वहां पहुंचे और उन्होंने यात्री का प्राथमिक उपचार किया। इस पूरे अनुभव को डॉक्टर भागवत कराड ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। ऐसे कई प्रकार के अनुभव उन्होंने अपने जीवन में लिए हैं। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके काफी खुशी और सुकून मिलता है। एक- दूसरे की मदद करना संत भी सिखाते हैं। उन्होंने दूसरों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है।