WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Morvi Cable Bridge Collapse: दर्दनाक हादसे में 40 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

2674

Morvi Cable Bridge Collapse: दर्दनाक हादसे में 40 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी में आज हुए बड़े हादसे में 40 लोगों के मौत की खबर आ रही है। गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूट जाने के दर्दनाक हादसे के वक्त करीब 500 लोग पुल पर मौजूद थे। अचानक पुल टूट गया जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के दौरान पुल के ऊपर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। घटना में अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। NDRF और SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। राज्य के पुलिस प्रमुख ने मरने वालों की संख्या 40 के आसपास बताई हैं और यह भी कहा है कि यह संख्या और अधिक हो सकती है।
वर्तमान में बचाव अभियान जारी है और कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारजनों के लिए ₹400000 और घायलों को 50-50 हज़ार ₹ की सहायता देने का ऐलान किया है।
बताया गया है कि सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे मौके पर पहुंच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुल कोई 100 साल पुराना है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹200000 और घायलों को ₹50000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।