WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Cabinet Expansion: 8 महीने पुराने मोहन यादव मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की हलचल, दिल्ली से लगेगी नामों पर मुहर!

CM डॉ मोहन यादव आज दिल्ली में अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे!

1226
Bangluru Investors Summit

MP Cabinet Expansion: 8 महीने पुराने मोहन यादव मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की हलचल, दिल्ली से लगेगी नामों पर मुहर!

Bhopal : आठ महीने पुराने डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल में फिर फेरबदल की हलचल है। ताजा बदलाव में आधा दर्जन से ज्यादा नए चेहरे शामिल किए जाने की चर्चा है। ऐसी स्थिति में कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। इससे भाजपा के कुछ नाराज विधायकों को संतुष्ट किए जाने की भी कोशिश की जा रही है। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस बारे में चर्चा करने सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अमरवाड़ा उपचुनाव में मिली जीत के बाद मंगलवार को अमरवाड़ा में आभार सभा करने पहुंचे थे। आज वे दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में वे गृहमंत्री अमित शाह से कई विषयों पर चर्चा करेंगे जिनमें कैबिनेट विस्तार व मंत्रियों के प्रभार प्रमुख विषय हैं।

अमरवाड़ा उपचुनाव जीतने वाले कमलेश शाह का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। पार्टी आलाकमान से चर्चा के बाद कमलेश शाह को मंत्री बनाया जा सकता है। मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार एक-दो दिन में होने की संभावना है। सप्ताह भर पहले रामनिवास रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। रावत को मंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा में बढ़ रही नाराजगी के कारण यह विस्तार जरूरी हो गया है। रामनिवास रावत को मंत्री बनाए जाने के बाद गोपाल भार्गव और अजय विश्नोई जैसे वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं ने भी खुली प्रतिक्रिया दी।

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल होने के आसार है। मंत्री बनाए जाने के बाद राम निवास रावत को अब तक कोई विभाग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को एक साथ विभागों का बंटवारा किया जाएगा।