WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Cabinet Proposals: लैंड रिकॉर्ड्स और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय होंगे मर्ज, नौकरी में पंजीयन की अनिवार्यता होगी खत्म

1829
WhatsApp Image 2025 06 03 At 13.35.44

MP Cabinet Proposals: लैंड रिकॉर्ड्स और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय होंगे मर्ज, नौकरी में पंजीयन की अनिवार्यता होगी खत्म

पचमढ़ी की कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

पचमढ़ी: MP Cabinet Proposals: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी के राजभवन में गोंड राजा भभूत सिंह के सम्मान में कैबिनेट बैठक अभी 2 बजे से शुरू हो रही है।

इस बैठक में कई अहम निर्णय होंगे।

एक प्रमुख प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश में ग्वालियर स्थित भू अभिलेख बंदोबस्त कार्यालय और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल को मर्ज किया जाएगा। कैबिनेट के प्रस्ताव के अनुसार इन दोनों कार्यालय को मर्ज कर इनका एक कमिश्नर बनाया जाएगा। भूमि के रिकॉर्ड और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए यह प्रस्ताव लाया जा रहा है।

बैठक में इसके अलावा सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता को खत्म किया जा सकता है। इसका भी एक प्रस्ताव आज पचमढ़ी की बैठक में लाया जा रहा है।

कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार पर्यटन विभाग के लंबित कई प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। इनमें ब्रिटिश कालीन बंगलो और ऐतिहासिक इमारत को हेरिटेज होटल और होमस्टे के रूप में विकसित करने के लिए निजी निवेशकों को आवंटित करने के प्रस्ताव शामिल है।