WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Cabinet Reshuffle: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें,कल सुबह हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह 

1565
CM Dr. Mohan Yadav Gave Instructions

MP Cabinet Reshuffle: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें,कल सुबह हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह 

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो कल सुबह शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में कांग्रेस से बीजेपी में आए विधायक रामनिवास रावत को कांग्रेस छोड़ने का पुरस्कार मिलने वाला है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में कल रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

बताया गया है कि इसके बाद कांग्रेस के एक और विधायक कमलेश शाह को भी छिंदवाड़ा ज़िले की अमरवाडा सीट के विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

यह भी संभव है कि कमलेश शाह को भी कल हो रहे विस्तार में भी जगह मिल जाय हालांकि इसमें संदेह व्यक्त किया जा रहा है।