WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP High Court : 6 जजों की नियुक्ति के आदेश जारी

1331

New Delhi : राष्ट्रपति से अनुमति मिलने के बाद केंद्र सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी राजेंद्र कश्यप ने आज मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के लिए 6 नए जजों की नियुक्ति के आदेश जारी किए। ये हैं अमरनाथ केशरवानी, प्रकाशचंद्र गुप्ता, दिनेश कुमार पालीवाल, मनिंदर सिंह भट्टी, द्वारकाधीश बंसल और मिलिंद रमेश फड़के। इन नामों की सिफारिश मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 जनवरी को की गई थी।      IMG 20220210 WA0075

एडवोकेट पैनल से मनिंदर सिंह भट्टी, डीडी बंसल, मिलिंद रमेश फड़के को जज बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। जबकि, जज अमरनाथ केशरवानी, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार पालीवाल को MP High Court में जज बनाए जाने के लिए चयनित किया गया था।