WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP News: सिविल सेवा, मात्र कैरियर नहीं यह देश के निर्माण और जनता की सेवा का अभियान है

सिविल सेवा दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

1357

Bhopal: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की प्रगति, विकास और जनकल्याण में लोक सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है । प्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने में जिन लोक सेवकों ने योगदान दिया है ,मैं उन् सभी को प्रणाम करता हूं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिविल सेवा, मात्र कैरियर नहीं यह देश के निर्माण और जनता की सेवा का अभियान है ।लोक सेवकों के पास देश बदलने, प्रदेश को बदलने और जनता की जिंदगी बदलने का सामर्थ्य है। लोक सेवक सदैव इस भाव के साथ कार्य करें कि सुधार की गुंजाइश हमेशा विद्यमान रहती है। वे कैपेसिटी बिल्डिंग की हर समय कोशिश करते रहे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 17 वे सिविल सेवा दिवस पर प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित भोपाल में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा ,भारतीय पुलिस सेवा ,भारतीय वन सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा और राज्य वन सेवा के अधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20220421 124047

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।हारमोनी समूह द्वारा वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम में कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन के सदस्य श्री आर. बालासुब्रमण्यम विशेष रूप से उपस्थित थे। कोरोना के कठिन काल में सिविल सेवकों की भूमिका पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ.