WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

MP News: सुधीर सक्सेना होंगे मध्यप्रदेश के नए DGP

4878

भोपाल। अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि भारतीय पुलिस सेवा के1987 बैच के IPS अधिकारी सुधीर सक्सेना प्रदेश के अगले पुलिस मुखिया बनेगे।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुधीर सक्सेना के नाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरी झंडी दिखा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की दौड़ में पवन जैन,अरविंद कुमार,राजीव टंडन शामिल थे।

सुधीर सक्सेना कई अहम पदों पर रहते हुए खुद को साबित कर चुके है।जानकारी के मुताबिक सुधीर सक्सेना को OSD।बनाने के आदेश जल्द ही जारी होने की संभावना है।

गौरतलब है कि वर्तमान पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी अगले महीने रिटायर होने वाले है