WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP PSC : राज्य सेवा परीक्षा के 427 पदों की परीक्षा की घोषणा!

21 मई को परीक्षा, 27 पद डिप्टी कलेक्टर श्रेणी के!

1487

MP PSC : राज्य सेवा परीक्षा के 427 पदों की परीक्षा की घोषणा!

Indore : मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MP PSC) ने राज्यसेवा परीक्षा-2022 की घोषणा की है। 427 पदों के लिए यह परीक्षा 21 मई को आयोजित। 427 पदों में डिप्टी कलेक्टर के 27 पद है। इसके साथ डेढ़ सौ से ज्यादा पद द्वितीय श्रेणी के हैं। 240 से ज्यादा पद तृतीय श्रेणी के घोषित हुए किए गए है। उधर पीएससी ने राज्यवन सेवा-2022 की भी घोषणा कर दी है।

राज्यसेवा परीक्षा के लिए आवेदन 10 जनवरी से जमा होना शुरू हो जाएगा।9 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 14 मई को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा में दो पालियों में सामान्य अध्ययन व सामान्य अभिरुचि के प्रश्नपत्र लिए जाएंगे।

PSC में सबसे सबसे ज्यादा पद स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के घोषित हुए है। इसके लिए कुल 72 घोषित हुए हैं। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर के 27, डीएसपी के 22, जिला सेनानी के दो पद घोषित है। जिला जेल अधीक्षक के लिए एक पद और मप्र वित्त सेवा के सात, सहकारिता आयुक्त का एक पद, श्रम पदाधिकारी की एक पद, जिला महिला व बाल विकास के 17 घोषित हुए है। तृतीय श्रेणी में वाणिज्यिककर निरीक्षक के लिए सबसे अधिक 88 पद घोषित है। नायब तहसीलदार के 7 पद, आबकारी उपनिरीक्षक के 53 पद, उप पंजीयक का 1 पद, सहकारिता निरीक्षक के 31 पद, लेखा सेवा में 54 पद व परिवहन उपनिरीक्षक के 33 पद घोषित किए गए हैं।