WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Third in World Tourism : पर्यटन में मध्यप्रदेश देश में अकेला पसंदीदा राज्य

Lonely Planet ने दुनिया के टॉप पर्यटन स्थलों की लिस्ट जारी की

973

पर्यटन स्थल के मामले में मध्यप्रदेश नंबर 3 पर है। लोनली प्लैनेट (Lonely Planet) कंपनी ने दुनिया के टॉप पर्यटन स्थलों की लिस्ट जारी की है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ। यह रिपोर्ट 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों के सर्वेक्षण के आधार पर जारी की गई है।                                                                IMG 20211031 WA0106

ट्रैवल मीडिया कंपनी लोनली प्लैनेट 1973 से दुनिया के टॉप पर्यटन स्थलों की सूची जारी करती आ रही है। Lonely Planet की तरफ से जारी रिपोर्ट में मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर, ईस्ट नुसा टेंगर (इंडोनेशिया) पहले स्थान पर और बुडापेस्ट (हंगरी की राजधानी) दूसरे स्थान पर। बफेलो (अमेरिका) चौथे स्थान पर, एवं अजरबैजान अजरबैजान पांचवें स्थान पर है।
मध्य प्रदेश को ऐतिहासिक धरोहर, तीर्थ स्थलों, वन्यजीव, पुरातात्विक कला एवं पसंदीदा खाने के के कारण बेहतर माना गया है। मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक क्षेत्रों की श्रेणी में मध्य प्रदेश का नाम तीसरे नंबर पर आना गौरव का विषय है। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को स्थानीय नागरिकों का पूरा सहयोग मिलता रहा है।
1973 से पर्यटन स्थलों की सूची जारी कर रही लोनली प्लैनेट कंपनी, दुनिया की नंबर एक ट्रेवल कंपनी है। कंपनी ने बेहतरीन पर्यटन स्थलों का चुनाव पांच बातों पर निर्भर करता है। ये हैं वन्य जीव, ऐतिहासिक धरोहर, भवन निर्माण कला के नमूने, तीर्थ स्थल और सबकी पसंद का खाना।