WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Weather : इंदौर में सबसे ठंडा दिन, शिवपुरी में रात सबसे ठंडी रही

सिवनी में चारों तरफ ओले ही ओले, मंडला में भी ओले गिरे, फसलों को नुकसान

888
MP Weather

Bhopal : मध्य प्रदेश इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिन में सामान्य तापमान दर्ज करने वाले शहरों में भी ठंड से लोग कांप गए। सबसे ज्यादा ठंडा दिन इंदौर में दर्ज किया गया। सबसे ठंडी रात शिवपुरी की रही। सिवनी में ओलों की इतनी बारिश हुई कि ओलों की चादर बिछ गई। कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेशभर में दिख रहा है।

मौसम विभाग की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को सबसे ठंडा दिन इंदौर में दर्ज किया गया। जबकि, सबसे ठंडी रात शिवपुरी में दर्ज हुई। दिन में सबसे कम तापमान इंदौर में 14.0°C रहा, शिवपुरी में सबसे ठंडी रात 5 डिग्री दर्ज हुई।

सिवनी में किसानों के लिए आसमान से आज आफत बरसी। जिले के केवलारी और कुरई ब्लाक के सैंकड़ो गांवों में भीषण ओलावृष्टि हुई। गोपालगंज क्षेत्र में आंवले के आकार के ओले गिरे. केवलारी ब्लॉक में कई जगह ओलों की सफेद चादर बिछ गई। कुरई में भी ओलावृष्टि का मंजर दिखाई दिया। ओलाबारी के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मंडला में भी ओले गिरे। कई इलाकों में भी मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश के साथ बड़े आकार के ओले गिरे। जिले के नैनपुर के छतरवाड़ा गांव में भारी ओलावृष्टि हुई। सड़क से लेकर खेतों तक हर तरफ ओले बिछ गए। ओलों के कारण फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है।