WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Weather Update : अगले 10 दिन भोपाल, इंदौर तपेंगे, चंबल इलाके में लू का कहर

मानसून की गति धीमी, 16 जून तक एक्टिव होकर मध्य प्रदेश पहुंचने के आसार

2046
MP Weather Update : सतना, रीवा संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

Bhopal : अभी मध्य प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 10 दिन बहुत ज्यादा तपेंंगे। अभी 10 दिन तक बरसात के कोई आसार नहीं हैं। चार दिन तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में पारा 40 से 43 तक जाएगा। जबकि, शुक्रवार को खजुराहो में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक था। पचमढ़ी को छोड़कर सभी इलाकों में दिन का तापमान 40 के पार गया। अभी कहीं बादल जरूर हैं, लेकिन नमी नहीं मिलने से बारिश नहीं हो पा रही।

अगले 10 दिन तक मानसून की गति धीमी रहने की संभावना है। यह 16 जून तक ही एक्टिव होकर मध्य प्रदेश पहुंच सकता है। इसके बाद ही कुछ राहत मिलेगी। ऐसे में अब 16 जून के बाद ही भोपाल-इंदौर में बारिश की संभावना है। केरल में मानसून समय से पहले पहुंच गया हो, लेकिन अभी यह आगे नहीं बढ़ा। मानसून कर्नाटक में अटका है। प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी पर भी रोक लग गई। उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में भी भीषण गर्मी है। मानसून अभी कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में है, पर आगे नहीं बढ़ रहा।

MP Weather Update : अगले 10 दिन भोपाल, इंदौर तपेंगे, चंबल इलाके में लू का कहर

ग्वालियर, चंबल, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, खजुराहो और निवाड़ी में हीट वेव चल रही है। यहां अगले दो दिन लू चलेगी। प्रदेश भर में चार दिन तक अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के आसपास रह सकता है। करीब 4 दिन बाद तापमान तो कम होगा, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।


Read More… Wrong Number in UPSC : गलत नाम या रोल नंबर देखकर खुशियां मनाई, सच्चाई पता चली तो दिल टूट गया! 


पाकिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहा, इससे कहीं कोई नमी नहीं है। ट्रफ लाइन भी नहीं है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में पारा ज्यादा चढ़ गया है।