WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MPPSC : राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा में14 रिटायर्ड IAS बने संभागीय पर्यवेक्षक

690

MPPSC : राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा में14 रिटायर्ड IAS बने संभागीय पर्यवेक्षक

भोपाल: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा आज 23 जून को दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रदेश के 55 संभाग और जिला मुख्यालयों में आयोजित हुई इन परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए आयोग ने चौदह रिटायर्ड IAS अधिकारियों सहित 21 संभागीय पर्यवेक्षक तैनात किए।
परीक्षा से सबंधित समस्याओं का निराकरण भी इन संभागीय पर्यवेक्षक ने किया।यह परीक्षा सुबह दस से बारह और दोपहर सवा दो से सवा चार बजे के बीच आयोजित की गई।
          जिन रिटायर्ड IAS अधिकारियों को संभागीय पर्यवेक्षक बनाया गया है उनमें मनोहर दुबे,अशोक कुमार भार्गव, सीबी सिंह, उपेन्द्र नाथ शर्मा, शेखर वर्मा, डीपी तिवारी, एनएस भटनागर,  शिवनारायण रुपला, आशुतोष अवस्थी, राजकुमार पाठक, कृष्णमोहन गौतम, महेन्द्र सिंह भिलाला, प्रभात पाराशर और एसबी सिंह शामिल है।
 रिटायर्ड IAS अधिकारियों के अलावा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के सेवानिवृत्त सदस्य देवेन्द्र सिंह मरकाम, सेवानिवृत्त आईएफएस एबी गुप्ता, सेवानिवृत्त उच्च न्यायिक सेवा सदस्य एनसी नागराज, सेवानिवृत्त आईपीएस पीएल सोलंकी, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विपिन बिहारी गौस्वामी, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश अनिल पारे को संभागीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। भोपाल, जिला, रायसेन, राजगढ़ ,सीहोर, विदिशा, चंबल संभाग मुरैना, श्योपुर भिंड, ग्वालिय्यर जिला और ग्वालियर संभाग के अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, इंदौर जिला और इंदौर संभाग के जिले अलीराजपुर बड़वानी, धार, झाबुआ,  इंदौर संभाग के खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, जबलपुर जिला, जबलपुर संभाग के जिले सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर,  बालाघाट, कटनी, मंडला, डिंडौरी पांर्ढुना, नर्मदापुरम संभाग में नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा संभाग, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली मैहर मउंगंज, सागर संभाग, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल संभाग शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, उज्जैन संभाग के जिले मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन संभाग के जिले उज्जैन, आगर मालवा, शाजापुर, देवास में इन पर्यवेक्षकों की अलग-अलग जगह तैनाती की गई।