WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP’s New CM Mohan Yadav: नाम सुनकर चौंक गए ना, यही तो है भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का जादू!

2458
WhatsApp Image 2023 12 11 At 7.06.14 PM

MP’s New CM Mohan Yadav: नाम सुनकर चौंक गए ना, यही तो है भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का जादू!

– हेमंत पाल की त्वरित टिप्पणी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम जिस तरह घोषित किया गया वो किसी सस्पेंस भरी फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था। सारी पटकथा दिल्ली में पहले से लिखी जा चुकी थी। सस्पेंस का खुलासा करने वाले पात्र भी तय हो चुके थे। किसे क्या करना है सब पहले से तय हो गया। किसी को बताया नहीं गया कि कथानक का अंत क्या है! लेकिन, जब मुख्यमंत्री का नाम घोषित हुआ, तो सबका चौंकना स्वाभाविक था। क्योंकि, ये नाम किसी के अनुमान में शामिल नहीं था। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में यह घटना संदेश की तरह है कि यहां कभी, कुछ भी होने पर आश्चर्य नहीं किया जाना चाहिए!

इस प्रसंग से ये संदेश दिया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कुछ भी कर सकता है। अभी तक ये सिर्फ कहा जाता रहा, पर अब मध्यप्रदेश में जो हुआ वो निश्चित रूप से चौंकाने वाली घटना कही जाएगी। सारे अनुमानों, कयासों, संभावनाओं और जानकारों के विश्लेषणों को धता बताते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मोहन यादव को विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षकों के जरिए मुख्यमंत्री घोषित करवा दिया। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद किसी ने नहीं सोचा होगा कि उज्जैन (दक्षिण) के विधायक मोहन यादव को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

IMG 20231211 WA0082

विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डॉ मोहन यादव के नाम की घोषणा की। जबकि, पिछले 8 दिनों में मोहन यादव को मुख्यमंत्री जैसा अहम पद दिए जाने की संभावना दूर दूर तक किसी ने व्यक्त नहीं की थी। जो संभावित नाम सामने थे, उनमें शिवराज सिंह चौहान को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने या फिर प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया में से किसी का नाम लगभग तय समझा जा रहा था। लेकिन, विधायक दल की बैठक में जो हुआ उस नाम ने उन विधायकों को भी निश्चित रूप से चौंकाया होगा, जो इस बैठक में मौजूद थे। क्योंकि, लगता नहीं कि किसी भी विधायक ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मंशा जाहिर की होगी। लेकिन, जो हुआ वह निश्चित रूप से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का नाम ही माना जाएगा।

mohan yadav

पर्यवेक्षकों के सामने शायद ही किसी ने मोहन यादव का नाम लिया होगा। विधायकों ने जो नाम लिए होंगे उनमें वे ही पांच नाम होंगे, जो दौड़ सामने थे। यदि उन पांच नामों में 10 नाम और भी जोड़ दिए जाएं, तब भी शायद उनमें मोहन यादव का नाम नहीं आएगा। फिर वे ओबीसी का इतना बड़ा चेहरा भी नहीं है, कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाता। स्वयं मोहन यादव ने ख्वाब में नहीं सोचा होगा कि आज वे एकदम कहां से कहां पहुंच जायेंगे। उनके नाम की घोषणा से कुछ देर पहले हुआ समूह फोटो सेशन में वे फ्रंटलाइन में कही भी दिखाई नही दिए। लेकिन, जब पार्टी ने विधायकों के जरिए उन्हें मुख्यमंत्री घोषित कर ही दिया तो उन्हें सभी को स्वीकारना तो है ही, यही तो बीजेपी का जादू है।

MP's New CM Mohan Yadav: Shocked to hear the name, this is the magic of BJP's central leadership!

शिवराज सिंह चौहान की सरकार में डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री थे। साल 2013 में वह पहली बार उज्जैन (दक्षिण) सीट से विधायक चुने गए थे। 2018 में वे फिर इसी सीट से विधायक चुने गए थे। 2023 में तीसरी बार वे फिर उज्जैन (दक्षिण) से उम्मीदवार बनाए गए और उन्होंने कांग्रेस के चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया।

उज्जैन के महाकाल महाराज को वहां का राजा माना जाता है। राजा के सामने कभी कोई दूसरा राजा नहीं बनता। यही कारण है कि उज्जैन में कभी कोई मुख्यमंत्री या इस स्तर का नेता रात रुकने की हिम्मत भी नहीं करता। लेकिन, अब उज्जैन के विधायक मोहन यादव को पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया, तो सवाल उठता है कि एक राजा के होते दूसरे राजा का क्या होगा! महाकाल के राज में क्या वे उज्जैन में रात बिताएंगे या नहीं! क्योंकि, महाकाल के राज में कोई दूसरा राजा विश्राम नहीं करता!