WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

MP’s New CS : अनुराग जैन होंगे MP के अगले मुख्य सचिव!

इस पोस्ट के चार दावेदारों में से उनका चयन किया गया! 

1515

MP’s New CS : अनुराग जैन होंगे MP के अगले मुख्य सचिव!

Bhopal : सारे अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी बनाए गए हैं। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। वे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में जॉइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं। 2023 में उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार भी मिला था।

अनुराग जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे 89 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जबकि, इसी बैच के मोहम्मद सुलेमान भी है। अनुराग जैन का कार्यकाल अगस्त, 2025 तक का है।

आज वर्तमान चीफ सेक्रेटरी वीरा राणा के कार्यकाल का अंतिम दिन था। इस पद की रेस में अनुराग जैन के अलावा राजेश राजौरा, मोहम्मद सुलेमान और एसएन मिश्रा को माना जा रहा था। बताया गया कि दिल्ली दरबार ने चार दावेदारों में से अनुराग जैन के नाम पर मुहर लगा दी।

चारों दावेदारों में वे अकेले ऐसे अधिकारी हैं, जिनका प्रधानमंत्री से निकट का रिश्ता रहा है। अनुराग जैन केंद्र में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सचिव हैं। साथ ही आवास व शहरी मामलों का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास है।