WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Multiple Blast in Pakistan : पाकिस्तान के 12 शहरों में बम धमाके, हवाई उड़ाने बंद, मृतकों की संख्या अभी सामने नहीं आई!

दहशत का माहौल, अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली!

2136

Multiple Blast in Pakistan : पाकिस्तान के 12 शहरों में बम धमाके, हवाई उड़ाने बंद, मृतकों की संख्या अभी सामने नहीं आई!

Islamabad : पाकिस्तान के लाहौर, गुजरांवाला, सियालकोट, इस्लामाबाद, कराची, रावलपिंडी जैसे शहरों में दहशत का माहौल है। इन शहरों में सीरियल ब्लास्ट हुए। इससे पाकिस्तान की नींद उड़ गई। बताया गया कि 12 जगहों पर धमाके हुए। इन धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई जिससे पूरे शहर में डर का माहौल बन गया। सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

लाहौर में सबसे पहले सीरियल ब्लास्ट होने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा है कि, लाहौर में वाल्टन एयरपोर्ट (लाहौर ओल्ड एयरपोर्ट) और गुलबर्ग समेत तीन इलाक़ों में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। ये धमाके इतने तेज थे कि, दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुने गए। वहीं पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से भी यह बताया जा रहा है कि, लाहौर में धमाके हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि, भारत ने पाकिस्तान की सीमा में जासूसी के लिए ड्रोन भेजा था। जिसे पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि, भारत का ड्रोन 5 से 7 फीट का था। इसे भारतीय सीमा से उड़ाया गया था। फिलहाल, पाकिस्तानी मीडिया का भरोसा नहीं किया जा सकता। असल में धमाकों की सच्चाई क्या है! किस किस्म के ये धमाके थे और किसने किए, इसकी स्पष्ट जानकारी आनी बाकी है। इन धमाकों से लाहौर में अफरातफरी मच गई है। यहां सेना और पुलिस को सड़कों पर दौड़ते हुए देखा जा रहा है। लोग भी दहशत में आ गए हैं। धमाकों में नुकसान की भी अभी जानकारी नहीं है।

IMG 20250508 WA0055

अभी तक ऐसी कोई भी आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है कि, लाहौर में हुए धमाके भारत के एक्शन से संबन्धित हैं। अभी तक जानकारी के अनुसार, भारत की तरफ से लाहौर में कोई हमला नहीं हुआ है। कोई मिसाइल नहीं दागी गई और कोई सटीक हमला नहीं किया गया। यह भी माना जा रहा है कि, पाकिस्तान की सेना लाहौर में भारत के खिलाफ कोई एक्सरसाइज कर रही थी। जिसमें पाकिस्तानी सेना के अभ्यास में ही कोई चूक हुई और ये धमाके हुए।

यह भी माना जा रहा है कि, स्थानीय आतंकी संभवतः मौके का फायदा उठाकर अपनी तैयारी चेक कर रहे हों, ये उन्होंने ही ये धमाके किए हों। फिलहाल, धमाकों के वीडियो सामने आए हैं। जिनमें एयर सायरन बजते सुने जा रहे हैं और लोगों को सड़कों पर देखा जा रहा है। वहीं लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। साथ ही कराची, सियालकोट, इस्लामाबाद को भी बंद कर दिया गया।

 

किसी ने धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली

पाकिस्तान में इस समय खौफ का माहौल इस कदर है कि वहां से बार-बार धमाके की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बड़ी खबर सामने आई है कि पाकिस्तान के कराची के बाद गुजरावाला और रावलपिंडी में भी जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका लाहौर में हुए धमाके के कुछ ही घंटे बाद हुए। गुरुवार दोपहर में धमाके की खबरें सामने आई हैं। कुछ स्थानीय स्रोतों और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इसका दावा किया। लेकिन, ये धमाके किसने किए, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न किसी ने जिम्मेदारी ली है।