WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

NCP V/S NCP: बगावत के बाद दिल्ली में अजित पवार के खिलाफ पोस्टर लगे!

शरद पवार को बताया 'बाहुबली' और अजित को बताया 'कटप्पा!'

1074
WhatsApp Image 2023 07 06 At 11.49.22 AM

NCP V/S NCP: बगावत के बाद दिल्ली में अजित पवार के खिलाफ पोस्टर लगे!

New Delhi : मुंबई के चाचा और भतीजे के राजनीतिक जंग अब दिल्ली पहुंच गई है। भतीजे अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी में तनाव का माहौल है। इस बीच एनसीपी मुखिया शरद पवार मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे दिल्ली में होने वाली एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। अजित पवार की पार्टी में बगावत के बाद पोस्टर वार भी दिखाई दिया। दिल्ली में अजित पवार के खिलाफ पोस्टर लगे दिखाई दिए।

दिल्ली में बाहुबली वाले पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टर में कटप्पा को बाहुबली पर पीछे से वार करता दिखाया गया। पोस्टर में अजित पवार को कटप्पा, जबकि चाचा शरद पवार को बाहुबली बताया है। पोस्टर में गद्दार भी लिखा है।

दिल्ली में स्थित शरद पवार के आवास के बाहर ये पोस्टर लगे हैं। इन पर लिखा है, ‘सच और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार साहेब के साथ है। भारत देश का इतिहास है कि इसने कभी धोखा देने वाले को माफ नहीं किया।’

पार्टी में फूट का असर
पार्टी में फूट के बाद बुधवार को शरद पवार गुट और अजित पवार गुट ने अलग-अलग बैठक बुलाई। बैठक में अजित अपने चाचा शरद पवार पर भारी पड़े। अजित गुट की बैठक में पार्टी के 53 में से 32 विधायक शामिल हुए, जबकि शरद पवार गुट की बैठक में कुल 16 विधायक उपस्थित रहे। चार विधायक दोनों बैठकों में नहीं पहुंचे। एक विधायक नवाब मलिक जेल में हैं।