WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Nitish Kumar’s Health Deteriorated : नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, हाथ में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे!

1107
WhatsApp Image 2024 06 15 At 18.27.35

Nitish Kumar’s Health Deteriorated : नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, हाथ में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे!

लोकसभा चुनाव के दौरान भी नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली!

New Delhi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद नीतीश कुमार को मेदांता अस्पताल पहुंचे। शनिवार की सुबह वह अपने हाथ में दर्द महसूस कर रहे थे। हाथ दर्द के इलाज को लेकर अस्पताल पहुंचे। उनके इलाज के लिए ऑर्थोपेडिक विभाग में जांच की गई। बताया सुबह जब वह सोकर उठे तो उनके हाथ में दर्द हुआ। हाथ के दर्द को लेकर इलाज लिए अस्पताल गए।

लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश की दिनचर्या व्यस्त हो गई थी। लगातार चुनावी दौरा कर रहे थे। चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली में एनडीए की सरकार बनाने को लेकर लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसके अलावा बिहार के कामों को लेकर भी काफी सक्रिय दिखे। पिछले दो दिनों से लगातार बैठक कर रहे हैं। पहले अधिकारियों के साथ किए फिर अगले दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई। इन सब के बीच सीएम नीतीश को ज्यादा आराम नहीं मिले हैं। इस बीच उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली।

चुनाव के दौरान भी बिगड़ी थी तबीयत

नीतीश कुमार की लोकसभा चुनाव के दौरान भी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के देहांत होने की सूचना के बाद नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए थे। इस वजह से वो सुशील कुमार मोदी के दाह संस्कार कार्यक्रम में भी नहीं पहुंच सके। इसके साथ ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में भी नहीं जा सके। इस दौरान सभी चुनाव प्रचार कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया था। सूचना ये भी है कि सीएम नीतीश मेदांता अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे।