WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

World Music Day : ‘विश्व संगीत दिवस’ पर महिला संगीतकारों के संगम से बना गीत ‘संगीत परमानंद!’

1227
WhatsApp Image 2024 06 15 At 19.01.18

World Music Day : ‘विश्व संगीत दिवस’ पर महिला संगीतकारों के संगम से बना गीत ‘संगीत परमानंद!’

हर साल 21 जून को मनाया जाता है संगीत का यह दिन!

Mumbai : संगीत में एक अनोखी क्षमता होती है जो राष्ट्रीयता, रंग, वर्ग और धर्म की सभी सीमाओं को पार करके लोगों को एकजुट करती है। इसकी यही खासियत इसे परमानंद की अवस्था तक ले जाती है। वर्तमान परिदृश्य में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि, आज की दुनिया संघर्ष से भरी हुई है। हम मानते हैं कि संगीत में इस दुनिया में शांति और सद्भाव लाने की शक्ति है।

इस बार ‘विश्व संगीत दिवस’ मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि इस दिन एक ऐसा गीत रिलीज़ किया जाए, जो यह दर्शाए कि संगीत कैसे हमें सभी अंतरों के बावजूद एक साथ बांधता है। इसी प्रेरणा के साथ दो महिला संगीतकार संगीता पंत और राजलक्ष्मी संजय ने ‘विश्व संगीत दिवस’ के लिए एक गीत की रचना की। इसके लिए दुनियाभर के कलाकारों का सहयोग लिया गया। इस गीत का टाइटल है ‘संगीतं परमानंद’ और इसे संगीता पंत ने लिखा है। यह
म्यूज़िक कंपोज़र्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (MCAI) के महिला संगीतकारों की एक पहल है। इसमें MCAI के इंद्रजीत शर्मा (टबी), राजू सिंह एवं रविराज प्रणामी ने भी सहयोग किया।

यह विचार पूरी तरह महिला आधारित है। आठ देशों की महिला कलाकार इस प्रयास में एक साथ आई हैं। उनका सहयोग न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिभाओं को दर्शाता है, बल्कि संगीत की दुनिया में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विभिन्न हिस्सों के लोगों के बीच बाधाओं को तोड़कर एकता को भी बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है।

सहयोगी कलाकारों की सूची

– भारत : संगीता पंत, राजलक्ष्मी संजय और सोहिनी मिश्रा (हारमोनियम)
– अमेरिका : सूर्या जीन्स
– दक्षिण अफ़्रीका : थुलिले ज़ामा
– आंदिसा न्गूबो, एन्टोकोज़ो कुनिन, सिंडिसवा मोथा, ज़िबुसिसो मथे और श्रुति तीलक (वायलिन)
– आर्मेनिया : रास-लीला बुनियात्यान (कमंचा)
– लेबनान : मैरी-सोल
– थाइलैंड : सजीका तुब्तिम
– फ़िलीपींस : गर्ली राडोनेस
– नेपाल : सादीक्ष्या कट्टेल, अनुमा चौधरी।

WhatsApp Image 2024 06 15 at 19.01.18 1

महिला संगीतकार संगीता पंत

वे बॉलीवुड में अग्रणी महिला संगीतकारों में से एक हैं। इसके अलावा वे म्यूज़िक कंपोज़र्स एसोसिएशन में महिला पैनल में भी हैं। उन्होंने कई फीचर फ़िल्मों, एल्बम्स और ऐड फिल्म्स में गाया और संगीत दिया। उनके संगीत, गायन और गीत लिखने में विविधता के लिए उनकी पहचान है। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए प्रमाणित कलाकार (ए-ग्रेड) के रूप में, उन्होंने रेडियो और टीवी कार्यक्रमों, लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए देश और विदेश में संगीत कार्यक्रम किए हैं। फिल्मों के प्रमुख गायक जैसे अनुराधा पौडवाल, सुनिधि चौहान, शान, तोची रैना, और अदिति सिंह शर्मा ने भी उनके गानों को गाया है।

WhatsApp Image 2024 06 15 at 19.01.45

बहुमुखी प्रतिभा राजलक्ष्मी संजय

राजलक्ष्मी संजय एक गायिका, संगीतकार, और संगीत शिक्षक हैं। उनकी विविधतापूर्ण संगीतीय क्षमता और आवाज़ी सुंदरता के लिए उन्हें जाना जाता है। वे भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं। राजलक्ष्मी ने कई भारतीय फ़िल्मों में प्लेबैक गायन किया है। उनका लोकप्रिय गाना ‘कोक्कु पारा पारा’ तमिल फिल्म ‘चंद्रमुखी’ में राजनीकांत स्टारर से है। उन्हें यूट्यूब की ‘डिवोशनल क्वीन’ के रूप में लोकप्रियता हासिल है। क्योंकि, उनके ट्रैक ‘ऐगिरि नंदिनी’ को 400 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले हैं।

वे संगीत शिक्षा को समर्पित हैं और एक दशक से अधिक समय से कार्यशालाओं और निजी क्लासों का आयोजन कर रही हैं। विभिन्न भारतीय संगीत रियलिटी शोज़ पर मेंटर भी रही हैं।