WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Notice To Roger Binni: बोर्ड ने अपने अध्यक्ष को ही भेजा नोटिस

990
WhatsApp Image 2022 11 30 At 6.28.59 AM

Notice To Roger Binni: बोर्ड ने अपने अध्यक्ष को ही भेजा नोटिस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ही अध्यक्ष रोजर बिन्नी को नोटिस थमाया है। बोर्ड के एथिक्स ऑफिसर विनीत सरन ने बिन्नी को हितों के टकराव को लेकर नोटिस दिया है।

रोजर बिन्नी के बारे में नोटिस में यह लिखा है कि उनकी बहू स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम करती है जिसे भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार हासिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरन ने बिन्नी से उनके खिलाफ लगे हितों के टकराव के आरोपों के खिलाफ 20 दिसंबर तक लिखित जवाब दाखिल करने को कहा है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि बिन्नी की बहू स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम करती है। सरन ने जो नोटिस बिन्नी को जारी किया है उस में कहा गया है कि ‘आप को सूचित किया जाता है कि बीसीसीआई के आचरण अधिकारी को बीसीसीआई के नियम 38 (1) और नियम 38 (2) के उल्लंघन को लेकर शिकायत मिली है जो आप के हितों के टकराव से जुड़े हैं। आप को निर्देश दिया जाता है कि शिकायत पर अपनी लिखित प्रतिक्रिया 20 दिसंबर 2022 को या इससे पहले दे। इस प्रतिक्रिया के समर्थन में हलफनामा भी दायर किया जाना चाहिए’।

बता दें कि विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी अक्टूबर में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली है। बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।