WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अब MP के सभी नगरीय निकायों में ई नगरपालिका 2 होगा लागू, 2 दर्जन सेवाएं ऑनलाईन मिलेंगी

2182

अब MP के सभी नगरीय निकायों में ई नगरपालिका 2 होगा लागू, 2 दर्जन सेवाएं ऑनलाईन मिलेंगी

भोपाल: मध्यप्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अब नगरीय विकास एवं आवास विभाग ई नगर पालिका 2.9 लागू करने जा रहा है। इसके जरिए सोलह मॉडयूल और 24 सेवाएं नागरिकों को आनलाइन मिल सकेगी इनके लिए अब लोगों को नगर निगम, नगर पालिका के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ये सेवाएं जल्द ही लोगों को उपलब्ध हो जाएंगी।यह सारी सुविधाएं वेब पोर्टल पर भी मिल जाएगी। मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी यह सब हो सकेगा।यूपीआई से सारे भुगतान भी आॅनलाईन हो जाएंगे।पीओएस मशीन और व्हाट्सएप के माध्यम से भी अब निकायों के सभी प्रकार के भुगतान हो सकेंगे।

नगर निगम का प्रापर्टी टैक्स, जल के शुल्क, मटेरियल मैनेजमेंट, व्यापार लाइसेंस, फायनेंस, एचआर और पेरोल, प्रोजेक्ट सिस्टम , रेंटल प्रापर्टी, डोर टू डोर एसडब्ल्यूएम, फ़लैट मैनेजमेंट, कोर्ट केस मैनेजमेंट, सम्पत्ति प्रबंधन, डाक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम, बजट मैनेजमेंट, ट्रेनिंग मैनेजमेंट और विविध काउंटर मॉडयूल इसके तहत शुरु किए जाएंगे।

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों को विवाह,जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब आॅनलाईन प्रदाय किए जाएंगे। शहरों में नगरीय निकायों के आॅडिटोरियम, पब्लिक एम्यूजमेंट प्लेस औ सार्वजनिक बगीचों के उपयोग की अनुमति भी आॅनलाईन मिल जाएगी।सीवरेज का नया कनेक्शन अब ई नगर पालिका पोर्टल पर मिल जाएगा। पाइपलाईन, केबल बिछाने के लिए रोड कटिंग की सुविधा भी आॅनलाईन उपलब्ध हो जाएगी। नई एसडब्ल्यूएम आईडी के लिए आवेदन अब आॅनलाईन हो सकेगा। फायर एनओसी प्रमाणपत्र भी नागरिकों को आॅनलाईन मिल जाएगा। घर में पानी के टेंकर आॅनलाईन बुलवाए जा सकेंगे। सेप्टिक टैंक और सीवरेज सफाई के लिए आवेदन आॅनलाईन कर यह सुविधा प्राप्त की जा सकेगी। अग्निशमन सेवाएं भी आॅनलाईन मिल जाएंगी। मोबाइल टॉयलेट कहीं रखवाना है तो नगरीय निकाय यह सुविधा भी आॅनलाईन पोर्टल पर ही प्रदान कर देगा। अंतिम संस्कार के लिए वाहन भी आॅनलाईन मिल जाएगा।

घर से कचरा उठवाना हो या घरों का मलबा उठवाना हो तो यह सुविधा भी आॅनलाईन मिल जाएगी। प्रापर्टी टैक्स और जलकर का भुगतान करना हो तो वह भी घर बैठे बैठे आॅनलाईन हो जाएगा। शहर में कहीं होर्डिंग लगाने का लाइसेंस लेना हो तो वह भाी आॅनलाईन मिल जाएगा। प्रापर्टी म्यूटेशन, शहर में फिल्मों की शूटिंग करने की अनुमति भी आॅनलाईन मिल जाएगी।पेड़ों की कटाई और उनके एक जगह से दूसरी जगह स्थापित करना हो तो इसकी अनुमति भी आॅनलाईन मिल जाएगी। आपने नगरीय निकाय में कोई आवेदन किया है तो उसका क्या स्टेटस है और भुगतान की क्या स्थिति है यह भी आॅनलाईन पता चल जाएगा।आवेदन पर दी जाने वाली सेवाओं का स्टेटस भी आॅनलाईन पता चल जाएगा। आम नागरिक शिकायत भी आॅनलाईन कर सकेगा और उस पर क्या कार्यवाही की गई यह भी आॅनलाईन पता चल जाएगा।

वेब और मोबाइल एप आधारित ई नगर पालिका दो में रियल टाईम कर की गणना की जा सकेगी। कॉल सेंटर की सुविधा भी मिल जाएगी। सारे डिजिटल भुगतान हो जाएंगे। ई नगर पालिका दो में जीआईएस एकीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भी उपयोग किया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी आॅनलाईन कियोस्क सेंटर और भुगतान गेटवे के साथ ई नगर पालिका 2.0 का एकीकरण किया जाएगा। ई नगर पालिका 2.0 ओपन सोर्स प्लेटफार्म टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। ई नगर पालिका 2.0 पोर्टल के विकास के लिए निविदा प्रकिया पूरी हो गई है। नवीन फर्म मेसर्स एसआरआईटी इंडिया को वर्कआॅर्डर दिया जा चुका है। इसपोर्टल के विकास के लिए दो वर्ष और पांच वर्ष का ओएंड एम वेंडर द्वारा किया जाएगा।