WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शासकीय कर्मियों के वित्तीय अधिकार, पेंशन और सेवा नियमों में होगा बदलाव,प्रारुप तैयार

842

 

शासकीय कर्मियों के वित्तीय अधिकार, पेंशन और सेवा नियमों में होगा बदलाव,प्रारुप तैयार

भोपाल:राज्य सरकार सरकारी विभागों में पदस्थ कर्मचारियों की पेंशन, अवकाश नियमों और वित्तीय अधिकारों में परिवर्तन करने जा रही है। इसके लिए प्रारंभिक प्रारुप तैयार हो गया है।

वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग के सचिव, संचालक पेंशन और रेरा के वित्तीय सलाहकार के साथ चर्चा कर इन्हें अंतिम रुप देंगे।

पेंंशन,अवकाश और वित्तीय अधिकार पुस्तिका भाग एक के नियमों का पुर्नलेखन और इन्हें अद्यतन किया जा रहा है। इसके लिए एक समिति का गठन वित्त विभाग ने किया है। जो बदलाव और परिवर्तन किया जाना है उसका प्रारंभिक प्रारुप तैयार होकर वित्त विभाग के पास आ गया है। अब वित्त विभाग के प्रमुख सचिव समिति द्वारा प्रारुपित नियमों पर प्रारंभिक विचार विमर्श सात फ रवरी को करने वाले है। दोपहर तीन बजे उन्होंने वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, संचालक पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा तथा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार मिलिंद वाईकर को इस प्रारुप पर चर्चा करने के लिए बुलाया है। बैठक में वित्त विभाग के उपसचिव पीके श्रीवास्तव, परामर्शी वित्त अजय चौबे, आरके जैन और एमके बातव परामर्शी सेवा एवं वित्तीय नियमों के पुर्नलेखन दल के सदस्य भी शामिल होंगे।