WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

अब आप बिना हवाई सफर किए अपनी गाड़ी या अपनी बाइक से तीन देशों में घूम सकेंगे

कोलकत्ता से थाईलैंड वाया रोड!

2455
WhatsApp Image 2023 07 04 At 12.38.27

अब आप बिना हवाई सफर किए अपनी गाड़ी या अपनी बाइक से तीन देशों में घूम सकेंगे

यकीन नहीं होगा लेकिन यह बिल्कुल सच है कि आने वाले समय में आप बिना हवाई सफर किए अपनी गाड़ी या अपनी बाइक से सड़क मार्ग द्वारा तीन कन्ट्रीज घूम सकेंगे।

आपको आश्चर्य होगा कि 70% यह रोड बन भी चुका है। करीब 1400 किलोमीटर लंबा यह हाइवे भारत-म्यंमार-थाईलैंड को जोड़ेगा। कोलकाता से सिलगुड़ी-कूचबिहार होते हुए बंगाल के श्रीरामपुर से यह रोड आसाम में प्रवेश करेगा। वहां से दीमापुर ओर नागालैंड होते हुए मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचेगा। फिर मणिपुर-म्यंमार बॉर्डर मोरेह से यह म्यंमार को जोड़ेगा। म्यंमार के शहरों बागो-यांगून से होते हुए यह थाईलैंड पहुंचेगा।

सोचिए आप अपनी गाड़ी या अपनी बाइक से तीन कन्ट्रीज घूम लेंगे बिना हवाई सफर किए।ज्यादा से ज्यादा 1400 किलोमीटर के 20 से 25 घंटे लगेंगे,पर लांग ड्राइव के शौकीनों के लिए तो यह सफर रोमांच से भरपूर होगा।

इस रोड को बनाने का असली मकसद नार्थ ईस्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के साथ भारतीय माल को सड़क मार्ग से वाकी एशियाई देशों तक पहुंचाना है ताकि चीन को टक्कर दी जा सके क्योंकि चायनीज़ माल से एशिया के बाकी देशों की मार्केट भरी पड़ी है।

तो थोड़े दिन और इंतजार करिए बस अब यह मार्ग अगले कुछ महीनों में बनने ही वाला है।