WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Occupied the Seat of CM : जब महिला यात्री CM की सीट पर आ बैठी, उठने से किया इंकार!

कैसे उठी वो महिला, ये जानना भी बेहद दिलचस्प! 

1766
WhatsApp Image 2023 01 19 At 10.49.13 AM

Occupied the Seat of CM : जब महिला यात्री CM की सीट पर आ बैठी, उठने से किया इंकार!

   New Delhi : दिल्ली से अगरतला जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की सीट पर एक महिला जबरन बैठ गई। मुख्यमंत्री का टिकट बिजनेस क्लास का था और महिला इकॉनमी क्लास में सफर कर रही थी। इसके बावजूद वह अपनी सीट से उठकर मुख्यमंत्री की सीट पर आकर बैठ गई।  जब महिला को बताया गया कि यह सीट त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की है। जवाब में महिला ने तपाक से कहा कि तो क्या हुआ? मुख्यमंत्री चाहें तो उनकी सीट पर जाकर बैठ सकते हैं। मैं इस सीट से नहीं उठूंगी।
     फ्लाइट के अंदर काफी देर तक इस बात को लेकर हंगामा हुआ। महिला को बताया गया कि आपकी इस हरकत पर आपको फ्लाइट से ऑफ लोड करके पुलिस के हवाले किया जा सकता है। फिर किसी तरह से महिला CM की सीट से उठी। यह मामला बुधवार सुबह का है। जब इंडिगो की फ्लाइट नंबर-6ई-5022 से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 से त्रिपुरा के अगरतला जा रहे थे।
    CM की सीट बिजनेस क्लास में सबसे आगे वाली लाइन में पहली सीट थी। उनकी सीट का नंबर-1ए था। फ्लाइट को टी-3 से बुधवार सुबह 11:45 बजे टेक ऑफ करना था। तमाम यात्री फ्लाइट में सवार हो चुके थे। मुख्यमंत्री के साथ दो वरिष्ठ IAS भी थे। CM के फ्लाइट में आने के बाद उनके अधिकारियों ने देखा कि उनके साहब की सीट पर कोई महिला बैठी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बोर्डिंग पास को फिर से देखा कि सीट को देखने में कहीं कुछ गलती तो नहीं हुई है। सीट कन्फर्म थी, इसी बीच एयर होस्टेस भी वहां आ पहुंची।
महिला को समझाया यह आपकी सीट नहीं 
    मुख्यमंत्री की सीट पर बैठी महिला यात्री से कहा गया कि यह आपकी सीट नहीं है। यह सीट ‘साहब’ की है, लेकिन महिला ने CM की सीट से उठने से मना कर दिया। उन्हें बताया गया कि साहब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन, महिला ने सीट से उठने से इन्कार कर दिया और उलटे जवाब दिया कि तो क्या हुआ। महिला जिद करने लगी। उसका बोर्डिंग पास चेक किया गया। वह बिजनेस क्लास का नहीं, बल्कि इकॉनमी का था। फिर पायलट को इस मामले में दखल देना पड़ा।
    महिला को समझाया गया कि आपको फ्लाइट में इस तरह की हरकत करने पर ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाला जा सकता है। साथ ही पुलिस के हवाले भी किया जा सकता है। काफी देर तक महिला को समझाने पर किसी तरह से महिला CM की सीट से उठने को राजी हुई। तब जाकर मुख्यमंत्री के साथ सफर कर रहे अफसरों और क्रू ने राहत की सांस ली। इसके बाद फ्लाइट ने अगरतला के लिए टेक ऑफ किया।