WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CM द्वारा मिलने से मना करने पर पूर्व CM दिग्विजय ने कहा- यह बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी

कल सीएम के घर के सामने बैठूंगा धरने पर

1765
WhatsApp Image 2022 01 19 At 11.59.47 PM 696x383

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिलने से मना करने पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी।

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय देने के बाद आज मुख्यमंत्री द्वारा मिलने से मना करने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा “मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी के पास मध्यप्रदेश के डूब में आने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है।

उनके पास भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नहीं है। डेढ़ महीने से इंतजार करने के बाद उनके कार्यालय ने मुझे कल 21 जनवरी 2022 को सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) उनके निवास स्थान पर मिलने का समय दिया और आज मुझे सूचना दी गई है कि वे मुझसे नहीं मिलेंगे, व्यस्त हैं।

अब मैं तो उनके घर के सामने धरने पर कल सुबह सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) बैठूंगा, नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा। गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन जिस प्रकार का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी”