WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

One Crore Winner : ये रही KBC के इस सीजन की पहली करोड़पति! 

कविता चावला ने जीते एक करोड़, 7.5 करोड़ के सवाल पर अटकी 

1085

One Crore Winner : ये रही KBC के इस सीजन की पहली करोड़पति!

Mumbai : ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ को इस सीजन की पहली करोड़पति मिलने वाली है। ये महिला कंटेस्टेंट महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। हाउसवाइफ कविता चावला KBC के 14वें सीजन की पहली करोड़पति कहलाएंगी। उन्होंने एक करोड़ की धनराशि जीत कर ये रिकॉर्ड बनाया। कविता चावला KBC के अंतिम और सबसे ज्यादा धनराशि के साढ़े 7 करोड़ के सवाल तक भी पहुंची।

खास बात यह कि कोल्हापुर की कविता एक हाउसवाइफ है और उन्होंने बहुत शानदार खेल खेलते हुए 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया। वे 16 सवालों के सही करोड़ जीतेंगी और साढ़े 7 करोड़ के 17वें सवाल का भी जवाब देंगी! देखना यह है कि क्या वह 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब ठीक दे पाती हैं। इस प्रोमो के शेयर करते हुए KBC-14 के मेकर्स ने बताया कि कविता चावला हाउसवाइफ हैं और वे एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं। कविता के करोड़पति बनने पर बहुत से लोग खुश हैं।

एक करोड़ का सवाल पहले भी खेला गया

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में कविता चावला से पहले एक और महिला कंटेस्टेंट एक करोड़ के सवाल तक पहुंची थीं। केरल की डर्मेटोलॉजिस्ट अनु ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर 1 करोड़ का सवाल खेला था। हालांकि वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थी और करोड़पति बनने से चूक गई थीं।