WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

एक पेड़ माँ के नाम अभियान: MP में पौधरोपण की पहल देश के लिए मिसाल: – PM मोदी ने CM डॉ. यादव और नागरिकों को दी बधाई

834
Name of The Speaker

एक पेड़ माँ के नाम अभियान: MP में पौधरोपण की पहल देश के लिए मिसाल: – PM मोदी ने CM डॉ. यादव और नागरिकों को दी बधाई

 

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भोपाल के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव और भोपाल के मेरे भाई- बहनों की यह पहल देश भर के लिए मिसाल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

IMG 20240707 WA0070

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जम्बूरी मैदान, भोपाल में पौधा रोपकर प्रदेश में इस अभियान की शुरूआत की। राजधानी भोपाल में 300 जगह एक दिन में रिकॉर्ड 12 लाख पौधे रोपे गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पौधा रोपण कर अभियान में योगदान किया। मध्यप्रदेश में लगभग 5.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।