WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Opposing Candidates : मनावर नगर पालिका चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ विरोध!

1502
WhatsApp Image 2023 01 07 At 7.47.55 PM

Opposing Candidates : मनावर नगर पालिका चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ विरोध!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar : नगर पालिका चुनाव में 15 वार्डों के लिए शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भाजपा के पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की। इस घोषणा के साथ जिनके नाम नहीं आए है, उनके विरोध के स्वर भी मुखर होने लगे है। पूर्व पार्षद सोनाली श्रीवास्तव ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव और नगर अध्यक्ष सचिन पांडे के खिलाफ खुलकर विरोध में नारेबाजी शुरू की।

जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक एक के लिए संगीता कैलाश भूरिया, वार्ड क्र. दो में कैलाश राठौर, वार्ड क्र. तीन में लोकेश मुकाती , वार्ड क्र. चार में मांगीलाल सांवले, वार्ड क्र. पांच में रूपेशसोलंकी, वार्ड क्र. छः में सलमा वसीम खान, वार्ड क्र. सात में रेणुका नवीन शर्मा , वार्ड क्र. आठ में कमल धनगर, वार्ड क्र. नौ में सुमित सोलंकी, वार्ड क्र. दस में नारायण सोनी, वार्ड क्र. ग्यारह में तबस्सुम इंतखाब बक्षी, वार्ड क्र. बारह में रितु मुकेश मुकाती, वार्ड क्र. तेरह में ममता अरविंद नामदेव, वार्ड क्र. चौदह में अजय पाटीदार तथा वार्ड क्रमांक पंद्रह में गुड्डी बाई को प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही जिनके नाम भाजपा द्वारा अधिकृत किए गए है, वे अपने-अपने वार्ड में सक्रिय हो गए है। जिनके नाम सूची में नहीं आए है, उनके चेहरों पर मायूसी दिखाई देने लगी है।

जबकि, नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे का कहना है कि पार्टी द्वारा ली गई बैठकों में बता दिया गया था कि, जिनके भी नाम पार्टी घोषित करेगी उनके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। क्योंकि, भाजपा में प्रत्याशी के नाम के बजाए कमल के फूल को ही प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ा जाता है। जिनके नाम सूची में नहीं आए है उनके द्वारा पार्टी हित में फार्म वापस उठा लिए जाएंगे।

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में असंतोष के स्वर भी उभरने लगे है। वार्ड क्रमांक सात की पूर्व पार्षद सोनाली श्रीवास्तव का कहना है कि जब पार्टी की बैठक में जो नाम पैनल में बुलाए ग्ए थे, उनमें सबसे ऊपर उनका नाम था। पार्टी के सर्वे में भी तय हुआ था की जिस वार्ड की जनता जो नाम तय करेगी, उसीके नाम पर मोहर लगेगी। सोनाली ने बताया कि इसके बाद भी उनका नाम किसी साजिश के तहत हटा दिया है। जिला अध्यक्ष राजीव यादव और सचिन पांडे ने मेरे खिलाफ यह साजिश रची हैं। जो पार्टी कार्यकर्ताओं की कदर नहीं करें, ऐसी पार्टी में हमे भी नहीं रहना है। सोनाली के साथ विरोध करने वालों में आशा साल्वी और मुकेश पाटीदार भी शामिल है।