WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Raid: T&CP के मानचित्रकार के यहाँ करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

1424
EOW

EOW Raid At Draftman’s House
इंदौर। देवास में पदस्थ T&CP (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) के मानचित्रकार विजय दरियानी के घर EOW उज्जैन की टीम ने छापा मारा। इंदौर में बंगाली चौराहा के नजदीक आशीष नगर में स्थित उनके घर पर EOW की टीम ने कार्रवाई की है।

टीम ने विजय दरयानी के गुरुकृपा रीजेंसी तथा कल्पना लोक स्थित फ्लैट के साथ ही माउंटबर्ग कॉलोनी स्थित निवास पर भी कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई आय से अधिक मामले में की गई है।

बताया गया कि टीम उनकी चल-अचल संपत्ति समेत सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच में कई बातें सामने आ सकती है।

उल्लेखनीय है कि दरियानी ने दो साल पहले आशीष नगर के पुराने मकान का दो करोड़ लगाकर नवीनीकरण करवाया था। मकान के चारों तरफ कैमरे लगाए गए थे। बताया गया कि उनके पास कई महँगी गाड़ियां होने की भी जानकारी मिली है।