WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Khandwa By-Election: कांग्रेस-बीजेपी में मचा घमासान!

- Congress से MLA शेरा ने पत्नी के लिए टिकट माँगा     

979

Bhopal MP: Khandwa By-Election को लेकर इन दिनों MP (मध्य प्रदेश) में घमासान मचा है। ये जंग दोनों ही पार्टियों में समान है। BJP में अनुशासन का डंडा ज्यादा मोटा है, तो दावेदार खुलकर नहीं बोल रहे, पर Congress (कांग्रेस) में टिकट के दावेदार आमने-सामने खड़े हैं।

ख़ास बात ये कि खंडवा सीट के लिए कांग्रेस से दावेदारी करने वालों में निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा (Surendra Singh Shera) सबसे ज्यादा उग्र दिखाई दे रहे हैं। वे अपनी पत्नी Jayshree Singh (जयश्री सिंह) के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि, कांग्रेस 5 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस से टिकट से दावेदार Arun Yadav (अरुण यादव) दिल्ली पहुंच गए हैं। BJP में दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्ष चौहान (Harsh Chauhan) के अलावा पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे के अलावा BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश चौहान का भी नाम सामने आया है।

Khandwa By-election की तारीख की घोषणा होने के बाद घमासान ज्यादा ही बढ़ गया। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा (Shera) ने तो जैसे अपनी पत्नी के टिकट के लिए तलवार खींच ली है। उन्होंने चैलेंज किया खंडवा सीट से मेरी पत्नी जयश्री का ही टिकट फाइनल होगा। कांग्रेस से अरुण यादव का नाम तय होने की बात पर शेरा ने कहा ‘कहां से तय हो गया अरुण यादव का नाम, क्या उन्हें B-Form (बी-फार्म) मिल गया! जब आप सुनेंगे तो सिर्फ जयश्री सिंह का ही नाम सामने आएगा।

टिकट का प्रबल दावेदार मानते हुए शेरा ने कहा कि कांग्रेस (Congress) में टिकट के लिए उन्होंने कमलनाथ (Kamalnath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) समेत पार्टी के सभी लोगों तक अपनी बात पहुंचा दी। उन्होंने ये धमकी भी दी कि यदि उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिला तो भी वे चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि, खंडवा से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद अरुण यादव (Arun Yadav) को सबसे सशक्त दावेदार माना जा रहा है।