WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Pachmarhi Chintan Meeting : दो साल का रोड मैप बनाने के लिए सरकार चिंतन करेगी

CM ने कहा 'कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करके, उनमें सुधार करेंगे!

1271
WhatsApp Image 2022 03 25 At 11.21.46 PM 696x447

Bhopal : मध्यप्रदेश की पूरी कैबिनेट 2 दिन के चिंतन के लिए एक साथ एक बस में बैठकर कल देर रात पचमढ़ी पहुंची। गई। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि दो साल कोविड की भयानक लहर के कारण काफी कठिन समय गुजरा। लेकिन, उन कठिन परिस्थितियों में भी कैबिनेट ने मिलकर न केवल कोविड कहर से जनता को सुरक्षित रखने का काम किया बल्कि, प्रदेश के विकास के काम भी थमने नहीं दिए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का भी बेहतर क्रियान्वयन किया। लेकिन, अब हम आगे का रोड मैप बना रहे हैं। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश हमारा लक्ष्य, जो तय है। लेकिन, एक बार फिर से जन कल्याणकारी योजनाएं जो लगातार जारी हैं उनकी हम समीक्षा करेंगे। उन योजनाओं में कहीं सुधार की आवश्यकता होगी, तो वो भी पचमढ़ी में तय करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सामने कुछ समस्याएं हैं, उसके समाधान का रास्ता निकालेंगे। एकाग्रचित्त होकर एक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक दिशा में, एक मन से, एक संकल्प के साथ हम विचार-विमर्श करेंगे।

उन्होंने कहा कि फिर हम और तेजी से कैसे प्रदेश को विकास की राह पर ले जाएं, समाज के हर वर्ग का कल्याण कैसे करें उसकी रूपरेखा बनाएंगे। इसलिए आज हम पचमढ़ी रवाना हो रहे हैं।

हम हिंदुस्तान की सर्वश्रेष्ठ टीम है। कोविड के समय में जो हमने काम किया है वह अद्भुत है। हम चिंतन बैठक में पूरे दो साल का ऐसा रोड मैप बनाएंगे और उस पर अमल करेंगे जिसे पूरा देश देखेगा। इसी भाव से हम चल रहे है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि एक आत्मनिर्भर, समृद्धि और सशक्त मध्य प्रदेश जहां जनता सुखी होगी उसी भाव से हम चल रहे हैं। पूरी टीम एक दिशा में जनकल्याण के लिए सोचेगी, विचार करेगी। जब विचार करते हैं और सकारात्मक दृष्टि लेकर लोक कल्याण के लिए विचार करते हैं तो, अमृत निकलता ही है।

चिंतन शिविर की जानकारी
26 मार्च की रूपरेखा

– 26 मार्च सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री, मंत्री समूह को संबोधित करेंगे।

– सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः शुरू करने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण करेंगे।

– 11 बजे कन्या विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण होगा।

– दोपहर 12 बजे लाडली लक्ष्मी योजना की समिति का प्रस्तुतिरण और लाडली लक्ष्मी-2 पर चर्चा।

– 12.30 बजे राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावी रूप से जनता के समक्ष रखने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

– दोपहर 1:00 बजे ‘सीएम राइज स्कूल’ के प्रभावी प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण होगा।

– दोपहर 2.30 बजे लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

– दोपहर 3 बजे जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन और सुप्रचारित करने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

– सायं 3.30 बजे अनुसूचित जनजाति समूह के विषयों संबंधी योजना के लिए समिति पर चर्चा।

– सायं 4 बजे अनुसूचित जाति समूह के विषयों संबंधी योजना के लिए समिति पर चर्चा।

– सायं 4.30 बजे ओबीसी व सामान्य वर्ग के विषयों संबंधी योजना के लिए समिति।

– सायं-5 बजे प्रधानमंत्री आवास के मकानों के निर्माण के सुचारू क्रियान्वयन के लिए समिति पर चर्चा।

– सायं 5.30 बजे सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए समिति पर बातचीत।

– सायं – 6 बजे गोवर्धन योजना पर विचार की समिति पर चर्चा।

– सायं 6:30 बजे कर्मचारी संघों से उनकी समस्याओं पर बात करने के लिए समिति से चर्चा।

– सायं-7 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन

27 मार्च की रूपरेखा

– सुबह 9 बजे दिनांक 3 से 11 जनवरी में विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री द्वारा दिए निर्देशों के क्रियान्‍वयन पर चर्चा।

– प्रातः 11 बजे विभागीय कार्यों, नवाचार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा।

– दोपहर 3 बजे प्रभार के जिलों से संबंधित विषयों पर चर्चा।

– शाम 6.30 बजे मुख्‍यमंत्री का समापन उद्बोधन।

– रात 7:30 बजे मुख्‍यमंत्री द्वारा प्रेस ब्रीफ्रिंग की जाएगी।