WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC बिल पेश होने के आसार!

करीब एक महीने के मानसून सत्र में 20 बैठकें होने की संभावना!

1007

Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC बिल पेश होने के आसार!

New Delhi : नए संसद भवन में मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस सत्र में मोदी सरकार समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) बिल पेश कर सकती है।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत नई संसद भवन से होगी, जिसका उद्घाटन पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लगभग एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र में 20 बैठकें होने की संभावना है। यह सत्र 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त हो जाएगा। मानसून सत्र में कई विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया ‘संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी कामकाम और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।’

अरविंद केजरीवाल परेशान
इस मानसून सत्र के दौरान सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश पर विधेयक ला सकती है। इस मुद्दे पर ‘आम आदमी पार्टी’ ने हंगामा किया है। इस मुद्दे पर संसद मे वोटिंग की नौबती भी आ सकती है। यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों विभिन्न राज्यों में जाकर समर्थन मांगा है। इसी मुद्दे पर अपने पत्ते साफ नहीं करने पर कांग्रेस से उनकी अनबन हो गई है।