WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Parliament’s Session: पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक,23 जुलाई को केंद्रीय बजट-2024 पेश होगा

जीवन पर असर डालने वाले 6 विधेयक लाने जा रही मोदी सरकार

837

Parliament’s Session: पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक,23 जुलाई को केंद्रीय बजट-2024 पेश होगा

नई दिल्ली: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट-2024 पेश करेंगी।

इस सत्र में मोदी सरकार 6 विधेयक लाने जा रही है, जो आपके जीवन पर असर करेंगे। संसद के मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन, भारतीय वायुयान विधेयक 2024, बॉयलर विधेयक, कॉफी (संवर्धन और विकास) विधेयक और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक शामिल हैं।

    विधेयकों की सूची गुरुवार शाम को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी संसद बुलेटिन में प्रकाशित की गई। इसमें मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने से लेकर 12 अगस्त तक चलने की जानकारी दी गई। साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करने की बात कही गई।

       लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय एजेंडा तय करने वाली कार्य मंत्रणा समिति (BAC) का भी गठन किया। अध्यक्ष के नेतृत्व वाली समिति में सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस), पी पी चौधरी (बीजेपी), लवू श्रीकृष्ण देवरायलु (टीडीपी), निशिकांत दुबे (बीजेपी), गौरव गोगोई (कांग्रेस), संजय जायसवाल (बीजेपी), दिलेश्वर कामत (जेडीयू), भर्तृहरि महताब (बीजेपी), दयानिधि मारन (डीएमके), बैजयंत पांडा (बीजेपी), अरविंद सावंत (शिवसेना-यूबीटी), के. सुरेश (कांग्रेस), अनुराग ठाकुर (बीजेपी) और लालजी वर्मा (सपा) सदस्य हैं।