WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

पुलिस टीम ने फिर पकड़ी अवैध एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा – नाहरगढ़ क्षेत्र में दो आरोपियों से 500 ग्राम एम.डी. और 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त

217
Sex Racket and Murder देह व्यापार गैंग (सेक्स रैकेट) की मुख्य सरगना 23 साल की महक यादव

पुलिस टीम ने फिर पकड़ी अवैध एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा – नाहरगढ़ क्षेत्र में दो आरोपियों से 500 ग्राम एम.डी. और 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले में अवैध मादक द्रव्य पदार्थों की धरपकड़ जारी है। गत दिवस नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में 156 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जप्त कर आरोपी को कार सहित गिरफ्त में लिया मंगलवार को नाहरगढ़ थाना क्षेत्र से दो आरोपियों से एम डी ड्रग और डोडाचूरा जप्त किया।

पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यवाही विवरण में थाना प्रभारी नाहरगढ वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा दो तस्करों से 500 ग्राम एम.डी. व 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक्सेस सुजुकी स्कुटर के जप्त किया गया।

घटना के बारे में बताया कि—20 अप्रैल को थाना नाहरगढ़ पर पदस्थ सउनि रशीद पठान द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए डिगांव कचनारा रोड हनुमान मंदिर के पास शक्करखेडी गांव में रोड पर सुजुकी एक्सेस स्कूटर नंबर एम पी 14 जेड ई 4253 को रोका व्यक्ति से नाम पता पूछते अय्यूब पिता अफजल खान पठान उम्र 23 साल निवासी दोलतपुरा थाना वाय.डी.नगर मंदसौर का होना बताया स्कूटर पर रखे विमल के बेग में तलाशी लेते 500 ग्राम एम.डी. ड्रग्स व 05 किलोग्राम डोडाचूरा मिला, जो आरोपी का कृत्य धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय अपराध होना पाया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी– अय्युब पिता अफजल खान पठान उम्र 23 साल निवासी दौलतपुरा जिला मंदसौर के साथ सोहेल पिता अब्दुल खान उम्र 21 वर्ष निवासी बालागंज जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है।

थाना नाहरगढ़ टीम का सराहनीय योगदान रहा।