WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त 35 शिकायतों की त्वरित कार्यवाही एवं विधिसंगत निराकरण के दिए निर्देश 

160

पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त 35 शिकायतों की त्वरित कार्यवाही एवं विधिसंगत निराकरण के दिए निर्देश 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । मंगलवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर जनसुनवाई में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया ।

 

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील, एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर व थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर श्री शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी श्री कुलदीप सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।

IMG 20260421 WA0457

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं प्राप्त 35 आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए आवेदकों से बात के और मामले में आवश्यक निर्देश दिए

जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के मामलों में संबंधित अनुभागों के आवेदकों के आवेदन पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया।

IMG 20260421 WA0456

मंगलवार की जनसुनवाई में कुल 35 आवेदकों की शिकायतों का पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदक को समक्ष में सुनकर उनकी समस्या/शिकायत के उचित वैधानिक निराकरण हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को तत्काल निर्देशित भी किया गया।