WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Priyanka at Pitambara Peeth : UP चुनाव से पहले देवताओं के दर पर नेता 

कमलनाथ ने आज केदारनाथ में पूजन किया

989
WhatsApp Image 2021 10 29 At 2.26.46 AM

Datiya : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पूरे प्रदेश का दौरा कर रही हैं। आज सुबह वे ललितपुर आई और यहाँ उस किसान बल्लू पाल के यहाँ गई, जिसने खाद न मिलने से आत्महत्या कर ली थी। वे उसके परिवार से मिली और ढाढस बंधाया। इसके बाद प्रियंका दतिया की पीतांबरा पीठ में माई का आशीर्वाद लेने पहुंची। मध्यप्रदेश के चार उपचुनाव में कल मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) आज केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा की।

प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन और गंगा यात्रा के बाद आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज दतिया के नजदीक सिद्ध पीठ पीतांबरा में मांई का आशीर्वाद लेने आई। उनके आने की सूचना पर मंदिर समिति और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। पुलिस प्रशासन ने मंदिर का गेट बंद कर आम भक्तों का प्रवेश रोक दिया। गेट के बाहर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का स्वागत भी किया।

केदारनाथ में कमलनाथ

MP में 30 अक्टूबर को 3 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। 30 अक्टूबर की सुबह 7 बजे से 4 सीटों के लिए मतदान शुरू हो जाएगा। जीत की कामना लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ केदारनाथ धाम पहुंच गए। उपचुनाव के 48 घंटे पहले केदारनाथ पहुंचकर कमलनाथ ने विशेष पूजा अर्चना कर 4 सीटों पर जीत के लिए अपनी अर्जी लगाई। बोले यह कि प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वो हाल ही में सतना के रैगांव में चुनाव प्रचार के दौरान मैहर में शारदा माई का आशीर्वाद भी ले चुके हैं।